Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    राजन आप मेरी छोटी-सी, टूटी-फूटी झोपड़ी को नहीं देख सकते?

    By April 27, 2020Updated:April 27, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 607

    एक राजा था। उसने अपने रहने के लिए एक विशाल महल तैयार करवाया। बड़ा सुन्दर महल था। जो भी देखता, उसकी प्रशंसा करता।

    एक बार की बात है उसने महल के साथ तालाब बनवाया, जिसमें रंग-बिरंगी मछलियां आनंद से दौड़ती, कमल के फूल खिलते। बाग-बगीचे लगवाये। उनमें पुष्पों की बहार देखते ही बनती थी। राजा उस सबसे बड़ा प्रसन्न होता।

    लेकिन एक दिन राजा ने देखा कि महल की बगल से धुंआ उठकर आ रहा है। राजा ने नाक-भौं सिकोड़कर अपने चौकीदारों से पूछा, “यह धुंआ कहां से आ रहा है?’

    चौकीदारों ने कहा, “सरकार, पड़ोस में एक बुढ़िया की झोपड़ी है। धुंआ उसी में से उठकर आ रहा है।”

    राजा ने क्रुद्ध होकर कहा, “जाओ, बुढ़िया से कहो कि वह अपनी झोंपड़ी को यहां से हटा ले।”

    चौकीदार बुढ़िया के पास गये और राजा की आज्ञा सुनाकर कहा, तुम अपनी

    झोपड़ी को फौरन यहां से हटा लो।”

    बुढ़िया ने राजा की आज्ञा सुनी। बोली, “मैं नहीं हटाऊंगी। जाओ, अपने राजा से कह दो।”

    चौकीदारों ने बुढ़िया की बात राजा को कह सुनाई। राजा आग- बबूला हो गया। बोला, “बुढ़िया को मेरे सामने पेश करो।”

    चौकीदार बुढ़िया को ले आये। राजा ने क्रुद्ध होकर पूछा, “बुढ़िया, तू अपनी झोंपड़ी क्यों नहीं हटाती? मेरी आज्ञा क्यों नहीं मानती?’ बुढ़िया ने बड़ी नम्रता से कहा, “महाराज, आपकी आज्ञा सिर-माथे पर है। पर मेरी एक बात का जवाब दे दीजिये।”

    राजा ने उत्सुकता से पूछा, “क्या ?”

    बुढ़िया बोली, “राजन, मैं आपके इतने बड़े महल को, उसके बाग-बगीचों को देख सकती हूं, पर आप मेरी इस छोटी-सी, टूटीफूटी झोपड़ी को नहीं देख सकते। आप समर्थ हैं। चाहें तो उसे तुड़वाकर फिंकवा सकते हैं। पर क्या वह न्याय होगा?”

    लज्जा से राजा का सिर झुक गया। बुलाया था बुढ़िया को गुस्से से, लेकिन विदा किया प्रेम से।

    Keep Reading

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading