Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    सब कुछ भगवान भरोसे!

    ShagunBy ShagunJune 10, 2021 साहित्य No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529

    व्यंग : अंशुमान खरे

    सरकार ने बाजार खोल दिए हैं, लाकडाउन खरामा खरामा हटाया जा रहा है। पर कोरोना का आतंक सभी के दिलों दिमाग पर छाया है। सरकार ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सब कुछ पाबंदियों के साथ खोल दिया है। सब कुछ भगवान भरोसे। अपनी बचत स्वयं करें। बाजार खुलने के बाद एकबारगी लोग सड़कों पर दिखने लगे हैं। समझदार आदमी अभी बाहर निकलना नहीं चाह रहा। कोरोना का डर अभी दिलोदिमाग पर बैठा है। कोरोना किसी को पहचानता नहीं। सावधानी हटी दुर्घटना घटी।

    माल, रेस्टोरेंट, होटल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च सब खुल तो गए हैं, पर सभी जगह सन्नाटा पसरा है। बाहर के माहौल में कोरोना का कौन शिकार हो जाए, पता नहीं। दुकानदार सेनिटाइजर लेकर स्वागत में खड़े हैं, पर ग्राहक हाथ ही धरने नहीं दे रहा है। दुकानदार चाहता है कुछ तो बिके, पर ग्राहक कोरोना के डर से बाहर नहीं निकलना चाहता। सामान बिकेगा नहीं तो व्यापार कैसे चलेगा।

    किराने का सामान बस धड़ल्ले से लाकडाउन मे भी बिक रहा था, वही आज भी बिक रहा है। कपड़ा लत्ता, फैशन तो आदमी भूल सा गया है। कोरोना के डर से लोग ब्यूटी पार्लर, नाई की दुकान की तरफ देखते ही नहीं। ज़िन्दा रहे तो आगे देखा जाएगा। आ बैल मुझे मार, कोई फंसना नहीं चाहता। चटोरी जीभ का भी कहा नहीं मान रहे हैं लोग। दूर से ही प्रेमिका को निहार रहे हैं। दूरी बनाए रखना जीवन की कुंजी है। ज़िन्दा रहे तो गले भी मिल लेंगे।

    सड़कों पर आवागमन न के बराबर। भविष्यवाणी है कि कोराना अभी दो तीन महीने ऐसे ही उधम मचाएगा। किसके गले पड़ जाए पता नहीं। अभी कोई वैक्सीन भी नहीं बनी। इलाज के नाम पर अंधेरे में तीर मारे जा रहे हैं। बन्दा बच गया तो वाह वाह , नहीं तो लापरवाहियों का इल्जाम लगाकर धरना प्रदर्शन । धरना प्रदर्शन पर रोक का रोना अलग। जरूरी नहीं कि घर से निकला ही जाए। कोरोना अपने आप नहीं आएगा, आप जब बाहर जाएंगे,तभी वह लग लेगा। लापरवाही की सजा कोरोना जरूर देगा। शासन ,प्रशासन के बताए नियम कायदों का पालन करेंगे तो कोरोना से बचे रहेंगे।

    दद्दा लाकडाउन मे न निकल पाने की कसर अब पूरी करना चाहते हैं। सुबह से ही मास्क लगाकर पूरे बाजार में घूम घूमकर जगह जगह हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज करके यूं घूम रहे हैं, जैसे कल से फिर लाकडाउन हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स तो और डरा रही हैं। महामारी का प्रकोप दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है। दद्दा अभी भी लाकडाउन में पुलिस की मार को भूले नहीं हैं। रहरह कर दर्द उभर आता है। अब पुलिस वाले सड़क किनारे बैठकर मजे ले रहे हैं। टोंकाटाकी बिल्कुल नहीं। जहां मन हो घूमो। सामाजिक दूरी बनाए रखना है बस। बगैर जरूरी काम के अगर चहलकदमी की तो कोरोना कब चढ़ लेगा पता नहीं।

    टीवी और अखबार वाले संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती हुई दिखाकर दहशत पैदा कर रहे हैं। न जाने कितने डाक्टर, नर्स, पुलिस और पैरामेडिकल स्टाफ लोगों की सेवा करते करते स्वयं संक्रमित हो गए। कितनों को मौत से नहीं बचाया जा सका। फिर भी दद्दा जैसे लोग बिना रोक टोक आवारागर्दी करते रहते हैं। बगैर जरूरी काम के घूमना ,हिम्मत का काम है। ऐसे लोगों को समझाना, पत्थर को समझाना है, न सुनना, न समझना।

    दद्दा का कहना है कि जब मौत आनी होगी आ जाएगी। दहशत मे जीना भी कोई जीना है। दद्दा तो अमरौती खाकर आए हैं। दद्दा तो सैलून जाकर बाल कटवा आए। कोरोना की ऐसी तैसी। दद्दा की सांसें थम गई, जब अखबार मे सैलून वाला नाई संक्रमित पाया गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के लोग अब उन सारे लोगों को ढूंढ़ रहे हैं जिन्होंने सैलून में हेयर कटिंग कराई थी। सैलून से लेकर पूरी बाजार को हाटस्पाट घोषित कर दिया गया। सारी दुकानें फटाफट बन्द करवा दी गई। पुलिस फोर्स लग गई, कर्फ्यू का माहौल हो गया। दद्दा ने डर के मारे अपने को घर में कैदकर लिया। घरवालों को हिदायत दे दी कि कोई पुलिस को नहीं बताएगा मैने सैलून मे कटिंग कराई है।

    दहशत के मारे कई दिनों तक दद्दा घर में ही कैद रहे। पुलिस के डर से हर समय चौकन्ने रहते हैं। न मालूम कब पुलिस वाले आ धमकें और पूंछ तांछ करें कि सैलून में कब और क्यों गए थे। जांच के लिए उठा ले जाएं। गल्ती से संक्रमित निकल आए तो सब गुड़गोबर। बुरा वक्त आने में समय नहीं लगता है। अब दद्दा सभी लोगों को घर में ही रहने की सलाह देते हैं। जरा सी खांसी आने पर दहशत में आ जाते हैं।

    दद्दा का सबको संदेश -घर में रहें, सुरक्षित रहें। कोई गलतफहमी न पालें। कोराना का कोई सगा नहीं, जिसको उसने ठगा नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading