Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बच्चों की दुनिया

    सांप और चिड़िया

    ShagunBy ShagunJuly 26, 2022 बच्चों की दुनिया 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,788

    शगुन सिंह, क्लास सिक्स, सिटी कान्वेंट राजाजी पुरम लखनऊ

    एक जंगल में मुनमुन नाम की एक चिड़िया रहती थी । वह चिड़िया रोज अपने बच्चों के लिए खाना लेने जाती थी एक दिन उसे अपने घोसले की तरफ सांप दिखाई दिया। वह बहुत काला और भयानक था। उसे देखकर चिड़िया बहुत डर गयी। उसने सोचा यह तो बहुत ही भयानक और खतरनाक सांप है यह मेरे बच्चों को आज खा जाएगा मुझे कुछ उपाय करना पड़ेगा।

    यही सोचकर वह कुछ उपाय ढूंढने लगी। वह अपने घोंसले के आसपास बार-बार जाकर मंडराने लगी उसके बच्चे ची ची ची कर रहे थे। वह बेहद परेशान घूम रही थी तभी उसे पेड़ों के आसपास दो बंदर दिखाई दिए उसने सोचा क्यों न इनसे मदद मांगी जाए, यही सोचकर वह उन बंदरों के पास पहुंची और उनसे हाथ जोड़कर पूरी बात बता दी।

    वे दोनों बंदर बेहद चंचल स्वभाव के थे उन्होंने कहा देखने में तो यह काफी भयानक लग रहा है लेकिन चिड़िया रानी तुम चिंता मत करो हम इससे निपट लेंगे और इसे इस जगह से भगा देंगे।

    यहां से यह कहकर दोनों बंदर पेड़ से नीचे उतर उतर आए, और इसके बाद वह उस तरफ पहुंचे जहां सांप जा रहा था उन्होंने देखा वह सांप उस पेड़ पर चढ़ रहा था जिस पर चिड़िया के बच्चे घोसले में बैठे ची ची कर रहे थे। सांप पेड़ पर धीरे- धीरे चढ़ने लगा।

    यह देखकर दोनों बंदर झट से उसके आसपास पहुंच गए और एक ने उसकी पूंछ पकड़कर खींची सांप ने फुफकार मारा और उन बंधुओं को हट जाने के लिए कहा लेकिन बंदर बेहद चालाक और चंचल के साथ खुराफाती दिमाग के थे।

    उन्होंने एक लकड़ी जो डंडे की तरह थी उससे उसकी पीठ पर वार कर दिया। सांप तिलमिला उठा लेकिन दर्द सहने के बाद भी वह पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। तभी दूसरे बंदर ने फिर सांप की पूंछ पकड़कर खींचा तो सांप चिल्लाया और बोला – ‘चलो भागो यहां से बंदरों नहीं तो मैं तुम्हें खा जाऊंगा !’

    यह बात सुनकर बंदर हंस पड़े और उन्होंने पुनः उसकी पीठ पर फिर से डंडा दे मारा। सांप ने देखा कि यह तो मुझे ऊपर चढ़ने ही नहीं दे रहे हैं तो वह एक जगह स्थिर होकर उन दोनों को घूरकर उन्हें बार-बार डरा रहा था और भाग जाने के लिए बोल रहा था।

    लेकिन ऐसे तो वह भागने वाले नहीं थे वह उसके पीछे ही पड़ गए। एक बंदर उसकी पीठ पर डंडा मारता तो दूसरा पूंछ पकड़ कर नीचे खींचने की कोशिश करता।

    इससे सांप परेशान होकर ऊपर की ओर चढ़ने की कोशिश करता लेकिन दोनों के डंडा मारने और पूंछ पकड़कर खींचने से वह धड़ाम से नीचे बेहाल होकर गिर पड़ा।

    तभी एक बंदर ने उसके सर पर डंडा मारा सांप बोला क्या कर रहे हो दूर हो जाओ नहीं तो मैं तुम दोनों को मार दूंगा !

    यह बोलकर सांप ने हमला करने की कोशिश की और उन दोनों बंदरों को काटने की कोशिश की लेकिन बंदर फौरन दूर भागकर जा खड़े होते थे।

    सांप पुनः चढ़ने की कोशिश करता तो बंदर फिर से पूछ पकड़ कर खींचते हैं और डंडे से मारते । बार-बार यही क्रम चलता रहा तो सांप बुरी तरह घायल हो गया उसके सर से और पीठ से खून निकलने लगा।

    अंततः उसने पेड़ पर चढ़ने का इरादा छोड़कर जंगल की ओर ओर भाग गया।

    इस तरह चिड़िया के बच्चों की जान बच गयी। चिड़िया ने उन मददगार बंदरों को बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और सदैव संकट में साथ देने का वादा किया। बंदरों ने भी उसे कहा कि बहन अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा हम लोग यही पर तब तक रहेंगे जब तक तुम्हारे बच्चे बड़े नहीं हो जाएंगे। और इस प्रकार वे सभी आपस में प्रेम से रहने लगे।

    शिक्षा : संकट में एक दूसरे का जरूर साथ देना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    1 Comment

    1. tlover tonet on December 23, 2023 8:26 am

      I’m so happy to read this. This is the type of manual that needs to be given and not the random misinformation that is at the other blogs. Appreciate your sharing this greatest doc.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading