Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शरद यादव: थे सबसे बड़े लड़इय्या रे

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2023Updated:January 15, 2023 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 761

    जी के चक्रवर्ती

    बिहार की राजनीति में 70 वर्ष के वरिष्ठ समाजवादी नेता के रूप मे शरद यादव के नाम से हम सभी भली भांति परिचित हैं।

    जब हम बिहार के राजनीति की बात करते हैं तो बिहार की जमीन राजनीतिक रूप से सर्वदा उर्वरक रही है और भारत के इस राज्य ने देश को कई राजनेता दिये हैं उनमे से एक नाम शरद यादव का है।

    राजनीतिक जोड़-तोड़ करने में माहिर खिलाड़ी के रूप मे जाने पहचाने वाले शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक गुरु होने के अलावा लालू प्रसाद यादव के भी राजनीतिक चरित्र के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    उनकी लालू यादव एवं मुलायम सिंह यादव के साथ रही मित्रता और फिर उनसे दूरियों के किस्से कहानियां तो बिहार से लेकर दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में बहुत प्रसिद्ध है।

    देश के मध्य प्रदेश राज्य के दिग्गज नेताओं में शुमार किये जाने वाले शरद यादव का जन्म 1 जुलाई वर्ष 1947 में होशंगाबाद, मध्य प्रदेश के अखमाउ गाँव में हुआ था। उनके बिहार में किंग मेकर बन कर कैसे उभरें, और बिहार के लालू प्रसाद के साथ उनकी दोस्ती और फिर उनके अलगाव होने तक का सफर बहुत ही रोचक रहा है।

    बिहार के लालू प्रसाद यादव को शरद यादव अपना बड़े भाई समान मानते थे और लालू को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठाने में उनकी महत्पूर्ण भूमिका रही है।

    शरद यादव समाजवादी राजनीति के पुरोधा नेताओं में शुमार किये जाते थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में पांच दशक से भी अधिक तक का समय सक्रियता और बेबाकी से गुजारने के लिये जाने जाते रहेंगे। वे एक लम्बे समय तक केंद्रीय राजनीति में भी रहे, प्रमुख रूप से बिहार की राजनीति में उनकी विशिष्ट पहचान होने के साथ-साथ जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप मे जाने जाते रहे हैं।

    वर्ष 1971 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान जबलपुर मध्यप्रदेश में शरद यादव छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 70 के ही दशक में कांग्रेस विरोधी आंदोलन के दौरान उनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत हुई। वर्ष 1974 में शरद यादव का राजनीतिक कद उस समय और भी बढ़ गया, जब उन्होंने चौधरी चरण सिंह की भारतीय लोक दल पार्टी की ओर से विपक्ष के उम्मीदवार के रूप मे मध्य प्रदेश के जबलपुर के लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मात दे दी और दूसरी बार वर्ष 1977 में उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की।

    उनका निधन दिन बृहस्पतिवार 12 जनवरी 2023 की रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में हो गया। वह अपने छतरपुर स्थित आवास पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया वे 75 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading