Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    मेरे से दूर जाने की जल्दी में वो अपना दिल मेरे बिस्तर पे छोड़ गयी थी

    ShagunBy ShagunJune 29, 2022 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो सोशल मीडिया से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    एक लघुकथा

    अस्त-व्यस्त साड़ी में लिपटी जब वो अपने घर पहुंची तो उसने अनुभव किया कि अब उसकी भावनायें कोरी हो गयीं है। उसकी डायरी में दर्ज पंक्तियों के शब्द अब नये मतलब गढ़ रहे थे। सुबह नाश्ता बनाते समय उसने गीत गुन-गुनाना बंद कर दिया था और बर्तनों को अब ज़्यादा देर तक साफ़ करने लगी थी। उसने अपने खिड़कियों से गमलों को उतार दिया था और उसके ड्रेसिंग टेबल के आईने पे धूल की एक पारदर्शी परत जम गयी थी।

    फोटो सोशल मीडिया से साभार

    अब वो रातों को अपने तकिये के नीचे एक सूनापन ले कर सोती थी और अल-सुबह उसकी पलकें भीगी रहने लगी थी। उन दिनों मैं कविताएं लिखा करता था। मेरे घर के आँगन में गुलमोहर के फूल झड़ते थे। बगीचे में तितलियों के सारे रंग बिखरे थे। गौरैया मेरे छत पे दाने चुंगती थी और मैं रातों को बेख़बर सोया करता था।

    उस दिन जब वो मेरे बिस्तर पे अपना दिल छोड़ कर गयी थी, उस रात प्रेम के अकुलाहट में मैं अपने तकिये के नीचे उसका दिल रख कर सोया था। सारी रात उसके धड़कते दिल ने मुझे सोने न दिया।

    सुबह आँगन खाली पड़ा था। बगीचे रंगहीन हो गये थे। छत पे एक सूनापन फैला था और मैं दुबारा रातों को कभी सो न पाया।

    कुछ महीनों बाद उसका ख़त आया। अंत में उसने लिखा था..

    “सुनो, सब कुछ जला देना..”

    कहते है वो साल गोरखपुर का अब तक का सबसे ठंडा साल था। मैं तमाम ख़त, तोहफ़े के साथ उसका दिल भी ताप गया। ये सोच कर कि शायद उसके तकिये के नीचे का सूनापन भी किसी गर्म रात को उसके पसीने के साथ बह गया हो।
    आँगन अब भी सूना था और बग़ीचे जैसे सदा के लिए रंगहीन हो गये थे। रातों को अब मैं शराब पीने लगा था।
    कुछ दिनों बाद एक परिचित से ख़बर मिली।
    “वह अब नहीं रही।”
    तमाम गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद मुझे जुकाम हो आया और मेरी नाक भर आयी। मैंने रुमाल निकालते हुए पूछा..
    “कैसे..”
    “बेचारी दिल की मरीज़ थी..”
    वो माह दिसंबर का अंतिम सप्ताह था लेकिन वो मेरे दिल में एक कभी न ख़त्म होने वाली सर्द जनवरी पैदा कर गयी थी।

    Shagun

    Keep Reading

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    The Moon's Real 'Super-High-Res' Image!

    चाँद की असली ‘सुपर-हाई-रेज’ तस्वीर!

    Bihar's 'Water Man': In a solitary battle spanning 30 years, he carved through a mountain to dig a 3-kilometer canal... Laungi Bhuiyan—the true successor to Dashrath Manjhi!

    बिहार का जलपुरुष: 30 साल की अकेली जंग में पहाड़ चीरकर 3 किमी नहर खोद डाली… लौंगी भुइयां, दशरथ मांझी का सच्चा वारिस!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026
    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    April 18, 2026
    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    April 18, 2026
    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    April 18, 2026
    Rashmirathi Festival: A grand three-day event in Lucknow from April 24 to 26, inspiring youth from great men

    रश्मिरथी पर्व: 24 से 26 अप्रैल तक लखनऊ में तीन दिवसीय भव्य आयोजन, युवाओं को महापुरुषों से प्रेरणा

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading