Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    तो क्या साइंस पुनर्जीवित कर देगी मृत शरीर को ?

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2022Updated:August 27, 2022 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 835

    जी के चक्रवर्ती

    जब हम और आप अपने -अपने दिनचर्या के कार्यों में मशगूल रहते हैं उस वक्त हमारे देश और विदेशों के वैज्ञानिक अपने प्रयोगशालाओं में विभिन्न वस्तु विषयों पर अनुसंधान के कार्यों में लगे रहते हैं और उनमें से कुछ विभिन्न प्रकार के अनुसंधानों को अपने अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं। चाहे दिन हो या फिर रात खाना खाने से लेकर सोने तक जैसी नित्य कर्मों का परित्याग कर कुछ नवीनतम खोज कर आम साधारण लोगों की जिंदगी में परिवर्तन लाने उनके खाने पीने से लेकर समस्त दिनचर्या को सुगम बनाने का काम निस्वार्थ भावना से करते रहते हैं।

    यदि देखा जाए तो यह भी देश सेवा करने का एक माध्यम और कार्य है भले ही उनके खोज और कार्यों को आम साधारण लोग समझ पाने में असमर्थ हों। उनका कार्य देश और देशवासियों के प्रति बहुत बड़ा त्याग और बलिदान है। किसी चीज पर अनुसंधान करते हुए वैज्ञानिक जब तक किसी निर्णय पर नही पहुंच जाते हैं तब तक दिन और रात एक कर देते हैं और अंत में मानवता को एक अमूल्य भेंट देते हैं जिससे इंसानी दुनिया की शक्ल सूरत ही बदल जाति है।

    बता दें कि पिछले 3 अगस्त 2022 के दिन वैज्ञानिकों ने यह घोषणा की है कि उन्होंने एक घंटे तक के लिए एक मृत सुअर के पूरे शरीर में रक्त प्रवाह और कोशिकाओं के संचालन के कार्य को पुनः बहाल कर दिया है, कुछ सफल विशेषज्ञों का कहना है कि इसका अर्थ यह है कि शायद हमे मृत्यु की परिभाषा को ही बदलने की आवश्यकता पड़े।

    सवाल उठता है कि क्या मरे हुए जीव को पुनः जीवित किया जा सकता है? ऐसे में यह सवाल हम में से अधिकतर लोगों के मन मस्तिष्क में एक न एक समय आया तो अवश्य होगा और हां वैज्ञानिकों ने इसका उत्तर भी हमे दिया है। वैज्ञानिकों ने मृत हो चुके सुअर के अंगों की कोशिकाओं में पुनः प्राण डाल कर उसे जीवित कर दिखाया है।

    एक विदेशी समाचार पत्र में छपे एक लेख के अनुसार, “येल विश्वविद्यालय” जो न्यू हेवन, कनेक्टिकट में स्थित एक निजी आइवी लीग अनुसंधान विश्वविद्यालय है । वर्ष1701 में यह कॉलेजिएट स्कूल के नाम से स्थापित हुआ था, यह संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा का तीसरा सबसे पुराना और दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में से एक है।) ने एक ऐसी नई तकनीक का प्रयोग कर मृत सुअरों के कुछ अंगों के कोशिकाओं को पुनर्स्थापित कर दिखाया है। यानि जो अंग काम नहीं कर रहे थे वह इस तकनीक के प्रयोग करने से दोबारा काम करने लगे।

    इस तरह के प्रयोगों से यह सिद्ध होता है की निकट भविष्य में हमारे वैज्ञानिक मृत्य इंसानी शरीर में पुनः जान डालने में सक्षम हो जायेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading