Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए सपा ने तेज किया प्रयास, कृष्णा पटेल ने अखिलेश से की मुलाकात

    ShagunBy ShagunNovember 24, 2021Updated:November 24, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    सहयोगी दलों को अधिकतम पचास सीटें देने का समाजवादी पार्टी ने किया है फैसला

    छोटे-छोटे दलों को साथ लाने की जुगत में समाजवादी पार्टी जी-जान से लग गयी है। इस अभियान में जयंत चौधरी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को रालोद के जयंत और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह के बाद अपना दल (कृष्णा गुट) की नेता कृष्णा पटेल ने भी अखिलेश से मुलाकात की। सपा ने सभी सहयोगी दलों को अधिकतम 50 सीट देने का फैसला किया है। इनमें सहयोगी दलों के कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होंगे जो सपा के चुनाव चिह्न चुनाव लड़ेंगे। कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ सदर सीट से खुद चुनाव लड़ना चाहती हैं।

    सपा के गठबंधन के रोडमेप के दायरे में सुभासपा और रालोद बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) एवं अपना दल (कृष्णा गुट) भी आ गए हैं। अपना दल कृष्णा गुट की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सीटों के बंटवारे के साथ ही गठबंधन पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही इस संबंध में प्रेसवार्ता में इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। लगातार तीन चुनाव में हार का सामना कर चुके अखिलेश यादव इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। यही वजह है कि इस बार वे पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी तक जातीय समीकरण साधने में जुटे हैं।

    अखिलेश यादव गैर यादव पिछड़ा वोट बैंक साधने के लिए छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं। अपना दल और अपना दाल कृष्णा गुट का प्रयागराज से लेकर सोनभद्र तक असर है। कुर्मी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए यह गठबंधन कारगार हो सकता है।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच मंगलवार को हुई कई दौर की बैठक में रालोद को 36 सीट देने पर सहमति बन गयी है। इनमें से 8 सीटों पर रालोद के उम्मीदवार सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। 28 सीटों पर रालोद के चुनाव चिह्न पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। रालोद ने गठबंधन के तहत सपा से 50 सीटों की मांग की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चरथावाल सीट सहित तीन सीटों पर उम्मीदवार को लेकर पेंच फंसा है।

    लोहिया ट्रस्ट में सपा के कैंप कार्यालय में अखिलेश के साथ मुलाकात के बाद संजय सिंह ने बताया कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करने के लिये एक कॉमन एजेंडे पर काम कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी बातचीत शुरू हुई है, आगे अभी बातचीत जारी रहेगी।

    इस बीच सपा सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की शहरी सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। संजय सिंह ने लगभग दो दर्जन सीटों की सूची सौंपी है जिन पर आप ने मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading