लखनऊ, 16 फरवरी 2021: लक्ष्य चैंपियन ट्राफी में मंगलवार को लाइफ केयर लखनऊ और एमसीए गोरखपुर के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में लाइफ केयर लखनऊ ने एमसीए गोरखपुर को 47 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
40 ओवर के मैच में एमसीए गोरखपुर ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। लाइफ केयर ने बल्लेबाजी करते हुए 39वें ओवर में ही 131 रन बनाकर पुरी टीम पवेलियन वापस लौट गयी। इसमें सर्वाधिक 45 रन कृतग्य सिंह ने बनाया। वहीं अनीस ने 20 रन, जमशेद ने 17 बनाये। 131 रन का पीछा करने उतरी एमसीए की पूरी टीम 26वें ओवर में ही 84 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गयी और लाइफ केयर ने 47 रन से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब लाइफ केयर के कृतग्य सिंह को दिया गया।







