Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    विराट बैटिंग के आगे वेस्टइंडीज नतमस्तक

    By December 7, 2019Updated:December 7, 2019 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Kohli surpasses Sachin, but it's not just numbers, it's Virat's passion.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 684

    पहला टी-20 मैच: विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन से जीता भारत, कोहली, राहुल ने भी लगाया अर्धशतक

    West Indies 208 Vs India 209

    कैप्टन विराट कोहली की शानदार पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट की जीत से तीन मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की।

    बता दें कि भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। विराट कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

    उन्होंने राहुल (40 गेंदों पर 62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। वेस्ट इंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाए थे। उसकी तरफ से इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 31 रन का योगदान दिया जबकि शिमरोन हेटमेयर (41 गेंदों पर 56 रन) और कप्तान कीरेन पोलार्ड (19 गेंदों पर 37 रन) भी पूरे रंग में दिखे। जैसन होल्डर ने नौ गेंद पर 24 रन की तूफानी पारी खेली। भारत ने इस तरह से सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

    बड़े लक्ष्य के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ‘‘हिटमैन’ रोहित शर्मा केवल आठ रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। राहुल ने शुरू से ही रन बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने होल्डर के एक ओवर में तीन चौके लगाए और फिर शेल्डन कोटरेल और खारी पियरे पर छक्के जड़े।

    पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन था। कोहली ने हमेशा की तरह मौके की नजाकत को परखा और पारी संवारने का जिम्मा अच्छी तरह से निभाया। जब रन और गेंदों के बीच अंतर बढने लगा तो कोहली ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने 12वें ओवर में होल्डर पर छक्का जड़ा जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। अपनी पारी के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने वाले राहुल ने 37 गेंदों पर अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पियरे पर छक्का जमाया लेकिन इसी ओवर में लांग आफ पर आसान कैच दे बैठे।

    ऋषभ पंत (नौ गेंद पर 18) ने पियरे पर छक्के से शुरुआत की जबकि कोहली ने होल्डर को निशाने पर रखा। इस तेज गेंदबाज ने उन्होंने लांग आफ पर दर्शनीय छक्का लगाकर अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया जो कि इस प्रारूप में नया रिकॉर्ड है। कोहली और पंत ने केसरिक विलियम्स पर छक्के लगाए जिससे अंतिम चार ओवरों में लक्ष्य 31 रन रह गया।

    कोटरेल ने ऐसे में किफायती ओवर किया और पंत को भी पैवेलियन भेजा और श्रेयस अय्यर (चार) भी नहीं टिक पाए लेकिन इससे जीत का अंतर ही प्रभावित हुआ। कोहली ने पोलार्ड की गेंद छह रन के लिए भेजी और फिर विलियम्स पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

    #IND Vs Wi

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading