Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को तीसरी लहर की आशंका पर भेजे सुझाव, लिखा सरकारी खर्चे पर हो रही रैलियों पर लगे रोक

    ShagunBy ShagunDecember 31, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने सुझाव प्रेषित किये हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संयुक्त हस्ताक्षर से भेजे गये चुनाव आयोग को सुझाव में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेताओं द्वारा सरकारी खर्चे पर हो रही रैलियों पर रोक लगाने एवं असंवैधानिक भाषा पर रोक लगाने की मांग की गयी है।

    पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। नेता विधानमंडल दल ने कहा कि वर्तमान समय में कोविड महामारी की तीसरी लहर की आशंका है। जिसमें छोटी सभाओं, चौपाल, वर्चुअल मीटिंग और डोर टू डोर कैंपेन जैसी आयोजन किये जाने चाहिए एवं बड़ी रैलियों पर रोक लगानी जानी चाहिए।

    चुनाव आयोग इस बात का विशेष तौर पर संज्ञान ले कि भाजपा के नेता जिसमें प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री विशेष तौर से शामिल हैं जो सरकारी खर्चे पर रैलियां कर रहे हैं और संवैधानिक मंचों से अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहें हैं इस पर तुरन्त रोक लगनी चाहिए।

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने अमेठी की घटना पर कहा कि आरएसएस की दलित और महिला विरोधी सोच और नीतियों के चलते देश में सबसे ज्यादा दलितों और महिलाओं के साथ हिंसा और अत्याचार उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में हो रहा है। इसका सीधा कारण अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिलना और उन्हें बचाना है। जिससे प्रदेश में दलितों के खिलाफ औसतन 34 अपराध की घटनाएं रोजाना हो रही हैं, और अपराध के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। अमेठी की पीड़ित बच्ची से कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की है और साथ देने का भरोसा दिया और दोषियों को सजा दिलवाने की बात कही है।

    प्रेसवार्ता में आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अमेठी की पीड़ित दलित किशोरी और उनके परिवार से मिलने जा रहे थे, उनको गिरफ्तार कर लिया गया। क्या पीड़ित की आवाज उठाना भाजपा सरकार में अपराध बन गया है? यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार दलितों और महिलाओं से किस कदर नफरत करती है। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने अमेठी की पीड़ित बेटी से फोन पर बात की है और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

    पूर्व मंत्री/मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि चुनावी मूड में मुख्यमंत्री जी और भाजपा के नेता पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं, लेकिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। जनता ने सत्ता सौंपी थी, कि भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश में अपराध नियंत्रण होगा लेकिन नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े सरकार की झूठे दावों को बेनकाब करते हैं, महिला अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading