Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बहुतों के लिए प्रेरणादायक है आयुषी छाबड़ा की कहानी 

    By May 16, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 692
    ग़ाज़ियाबाद जैसे छोटे शहर से निकल कर हॉलीवुड तक का सफ़र तय करने वाली आयुषी छाबड़ा का फ़िल्मी सफ़र बहुत ही रोमांचक रहा है। वह जहाँ भी जाती हूँ भारत उनके दिल बसा दिखाई देता है भारत का प्रेम उनके अंदर के मिट्टी की खुशबू की तरह दिखता है  हाल ही में हॉलीवुड की सीरीज़ स्टार ट्रेक में उन्हें दमदार भूमिका में युनाइटेड स्टेटस में दक्षिण एशियाई कलाकारों में से सबसे अधिक डिमांडिंग कलाकर बना दिया है जो उनके उपलब्धियों को बयाँ करती है।
    जिस हॉलीवुड में एक अदद किरदार निभाना ना जाने कितनो की हसरतें होंगी उस दुनिया में अगर भारतीय लड़की सफलता और प्रसिद्धी की बुलंदिया छूती है यक़ीनन बहुतों के लिए प्रेरणादायक है। ग़ाज़ियाबाद से निकली एक प्रतिभाशाली लड़की हॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रही है। बात हो रही है स्टार ट्रेक जैसे विश्व्प्रसिद्ध टेलिविज़न सीरीज़ फ़ेम भारतीय मूल की साउथ अफ़्रीकन अभिनेत्री आयुषी छाबड़ा की।
    आयुशी अपनी प्रतिभा के बल पर जुनून और कठिन मेहनत से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत रही है। छोटे उम्र में ही मिस ब्यूटीफ़ुल का ख़िताब क्या मिला सपनो ने उड़ान भरना शुरू कर दिया और फिर आयुषी ने मॉडल और एक्ट्रेस बनने की ठानी। तब से लगातार ग्लैमर और मनोरंजन जगत में सफलता हेतु संघर्षरत आयुषी आज विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है। जनवरी 2020 में आयुषी ने अमेरिकन टेलिविज़न स्टार ट्रेक : पिकार्ड में पेल नाम की शानदार भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर का आग़ाज़ किया।  स्टार ट्रेक : पिकार्ड के पेल के कैरेक्टर के लिए हज़ारों लोगों के एप्लिकेशन्स आए और उनके से क़ुछ उम्दा कलाकारों का ही आडिशन लिया गया था और उस आडिशन में आयुषी अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के बल पर चयनित की गयी साथ ही अपने अभिनय से लोगों का दिल जितने मे कामयाब भी रही।
    इस सफलता के अलावे आयुषी अपनी पहली भारतीय फ़िल्म ‘919’ में एक दमदार किरदार में दिखेगी । अमेरिकन लेखक- निर्माता सेंडि साय की इस तेलुगु फ़िल्म का टाइटल ‘919’ है और इस साल के अंत में युनाइटेड स्टेटस और भारत में रिलीज़ किया जाएगा।
    आयुषी छाबड़ा अपनी सफलता का पुरा श्रेय भारत में हुए अपने परवरिश और अपने पुरे परिवार को देती हैं। वे अपने उस बड़े और संयुक्त परिवार को याद करते हुए कहती हैं मैं जहाँ भी जाऊँ अपने परिवार के तमाम सदस्यों को ख़ूब मिस करती हूँ। अपने पसंदीदा यादों में से एक है, पुरा परिवार रविवार को एक साथ होते हैं और मज़ेदार क़िस्से कहानियों का दौर चलता है। बड़ी मम्मी के आलू के पराँठे और चटनी। चचेरे भाइयों संग फ़िल्मों के दृश्यों और  बूग़ी बूग़ी नृत्य प्रतियोगिता का नक़ल उतारना।
    आयुषी गर्व से कहती हैं की मैं एक बड़े भारतीय संयुक्त परिवार का हिस्सा हूँ और जहाँ से मुझे आगे क़ुछ करने का जुनून मिला। जीएपी, एमिरेट्स, सैमसंग, गूगल पिक्सेल, मोटोरोला, वॉलमार्ट, विटमिक्स, केयुरिग, अनास्टेसिया बेवर्ली हिल्स, स्नैपचैट जैसे ब्रांडों के साथ 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापनों सहित 50 से भी अधिक नेशनल और इंटेरनेशनल ब्रांडस के साथ आयुषी आज एक स्थापित और अग्रणी एक़्टर और मोडल के क़तार में शामिल हो चुकी है। अगर स्थिति सामान्य हो जाती हैं, तो आयुषी इस साल के अंत तक देशभर में ‘919’ को प्रोमोट करने के लिए भारत आएंगी। इस बीच, वह तमाम देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और मन के शांति की कामना करती है। और कहती है, “मैं जहाँ भी जाती हूँ अपने दिल में भारत को ले कर घुमती हूं, और भले ही मैं अभी जिस जगह पर भी रहूँ , एक दिन के लिए भी भारत में अपने प्रियजनों या उस शहर को नहीं भूल पाती हूँ जिसने मुझे इतना प्यार और सबसे खूबसूरत यादें दी।

    Keep Reading

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading