Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    रोमांचक मुकाबले में सुजय ने उदय एकादश को एक रन से हराया

    ShagunBy ShagunOctober 10, 2021 खेल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    इकाना चैलेंजर ट्रॉफी मैच में सुजय त्रिपाठी एकादश की जीत में प्रियांशु व मिलन का कमाल

    लखनऊ, 10 अक्टूबर 2021: चार रन से शतक से चूके प्रियांशु पांडेय (96) की शानदार पारी व मिलन यादव (3 विकेट) की जानदार गेंदबाजी से सुजय त्रिपाठी एकादश ने इकाना चैलेंजर ट्रॉफी (अंडर-25 ट्रायल मैच) में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में उदय सिन्हा एकादश को एक रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रविवार को इकाना बी स्टेडियम पर हुए मैच में सुजय त्रिपाठी एकादश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में 212 रन ही बना सकी।

    सुजय त्रिपाठी एकादश की ओर से प्रियांशु पांडेय ने 81 गेंदों पर आठ चौके व तीन गगन चुंबी छक्कों की सहायता से शानदार 96 रन बनाये। हालांकि अच्छी लय में नजर आ रहे प्रियांश शतक बनाने से चार रन से दूर रह गए। उनके अलावा सूरज यादव (25), मिलन यादव (22) और अभिषेक सिंह (20) ने उम्दा पारी खेली। उदय सिन्हा एकादश से फैसल लारी ने 7.2 ओवर में दो मेडन के साथ 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अभिनव व आकर्ष ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उदय सिन्हा एकादश की टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गयी और निर्धारित 45 ओवर मेें सात विकेट पर 211 रन ही बना सकी।

    उदय सिन्हा एकादश से सलामी बल्लेबाज रामेश्वर यादव (50 रन, 71 गेंद, 8 चौके) व प्रभनूर सिंह (51 रन, 52 गेंद, 6 चौके) ने अर्धशतक जड़ा। इसके बाद अरविंद राजपूत ने 63 गेंदों पर 3 चौके से 48 रन की जुझारू पारी खेली, जिससे उदय सिन्हा एकादश जीत के करीब करीब पहुंच गई थी। हालांकि अंतिम गेंद तक चले मैच में सुजय त्रिपाठी एकादश के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और प्रतिद्वंद्वी टीम को 211 रन के स्कोर पर रोक दिया।

    सुजय त्रिपाठी एकादश से मिलन यादव ने घातक गेदबाजी करते हुए 43 रन देकर अहम तीन विकेट लेकर प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। दूसरी ओर जय शुक्ला ने भी दो विकेट चटकाये। सोमवार को सिन्हा एकादश बनाम नवनीत सहगल एकादश (सीएसडी सहारा गोमतीनगर) के बीच मैच खेला जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Shaurya Pratap and Anayika Crowned Badminton Champions!

    शौर्य प्रताप और अनायिका बने बैडमिंटन चैंपियन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading