भाजपा कैडर और विचारधारा पर आधारित पार्टी है। ऐसे में इसकी आंतरिक संरचना परिवार आधारित पार्टियों से अलग है। कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों में अध्य्क्ष पद का निर्धारण परिवार की मर्जी से होता है। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। इसमें साधारण परिवार में जन्मे व्यक्ति भी संगठन शीर्ष पर पहुंच सकते है।
इसी प्रक्रिया से अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह निर्विरोध अध्य्क्ष निर्वाचित हुए। इसके लिए भी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया पर अमल किया गया। प्रारंभिक इकाइयों के निर्वाचन हुआ। इसके बाद अध्य्क्ष के लिए निर्वाचन होना था। विकल्प खुले थे। स्वतंत्र देव सिंह के अलावा अन्य कोई भी नामांकन कर सकता था। यदि ऐसा होता तो चुनाव कराया जाता। स्वतंत्र देव के नाम पर आंतरिक सहमति बनी। वह प्रदेश अध्यक्ष घोषित किये गए।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री