Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    टीन एजेर्स को मिले हेल्दी- वेल्दी एंड मेंटली फिट रहने के टिप्स

    ShagunBy ShagunOctober 9, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 524

    मानसिक स्वास्थ्य पर सीफार के सहयोग से परिचर्चा आयोजित: 

    लखनऊ, 9 अक्टूबर- 2021: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से स्थानीय एक होटल में ‘मानसिक स्वास्थ्य पर परिचर्चा’ का आयोजन किया गया । परिचर्चा में भाग ले रहे किशोर-किशोरियों को विषय विशेषज्ञों ने मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स देने के साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए।

    इस मौके पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डा. राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया- जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिला अस्पताल में जिला मानसिक प्रकोष्ठ और जिला मानसिक क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है ।

    डा. चौधरी ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए किरण हेल्पलाइन – 1800-599-0019 पर कॉल कर सकते हैं । इसके साथ ही मोबाइल न. 9451122854 पर भी कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

    संबल ड्रग डीएडिक्शन एण्ड साइक्रेटिक सेंटर की निदेशक डा. शशि राय ने बताया- पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति वही होता है जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ हो और वह अपनी क्षमता के अनुरूप काम कर लेता हो । 10 से 19 वर्ष की आयु में लगभग 50 फीसद बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें जन्म लेती हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार करीब छह में से एक बच्चा मानसिक रूप से अस्वस्थ है । इसके अलावा 13 से 15 फीसद बच्चे एनजाइटी और 7 से 10 फीसद बच्चे ध्यान न लगने की समस्या से पीड़ित हैं । कोविड के दौरान अपनों को खोने, ऑनलाइन क्लासेस, लंबे समय तक घर में रहने, लंबे समय तक मोबाइल देखने के कारण बच्चों में डिप्रेशन और एनजाइटी की समस्या दिखाई दे रही है । भूख न लगना, अधिक भूख का लगना, चिड़चिड़ापन, व्यवहार में बदलाव इसके प्रमुख लक्षण हैं । यदि यह लक्षण दिखे तो मनोचिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

    किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रोफेसर डा. आदर्श त्रिपाठी ने बताया जिस तरह से नियमित दिनचर्या का पालन कर शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं उसी तरह से कुछ नियमों का पालन कर मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है।

    इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने कहा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ हमें अब भी कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि अभी कोविड गया नहीं है। इसके साथ ही बदलते मौसम के कारण संचारी रोगों जैसे-डेंगू, मलेरिया का भी खतरा है। इसलिए इनसे बचने के लिए भी सावधानी बरतें।

    परिचर्चा के दौरान गवर्नमेंट गर्ल्स और ब्वायज कॉलेज के विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से प्रश्न किए जो बहुत ही रोचक थे । कार्यक्रम के अंत में सीफार की नेशनल प्रोजेक्ट लीड रंजना द्विवेदी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और खास तौर पर अंकुर युवा चेतना शिविर के प्रतिनिधियों का आभार जताया जिन्होंने बच्चों की परिचर्चा मे सहभागिता में सहयोग किया ।

    Shagun

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का महासंग्राम शुरू!

    Aam Aadmi Party took to the streets against the politics of hatred.

    नफरत की राजनीति के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी

    Taapsee Pannu supports 'Jal Vani' campaign: Appeals to save water every day

    तापसी पन्नू ने ‘जल वाणी’ अभियान को दिया समर्थन: रोज़ पानी बचाने की अपील

    Hariharan honoured with Naushad Award

    नौशाद सम्मान से नवाजे गये हरिहरन 

    From pharmacist to boss! A unique initiative by SOS Janhit Medical

    फार्मासिस्ट की नौकरी से मालिक बनने का सफर! SOS जनहित मेडिकल की अनोखी पहल

    Balaji Enterprises wins Nishatganj Champions Trophy Season 13, Aman Chaudhary becomes Man of the Tournament

    निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 13 में बालाजी एंटरप्राइजेज विजेता, अमन चौधरी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Twin brothers from Bhubaneswar write a new chapter in JEE Main: Same hard work, same results!

    भुवनेश्वर के जुड़वां भाइयों ने JEE Main में लिखी नई इबारत: एक जैसी मेहनत, एक जैसा परिणाम!

    February 18, 2026
    'Garam Mahosh' is coming to set Bollywood on fire!

    बॉलीवुड में आग लगाने आ रहा है ‘गरम माहौल’!

    February 17, 2026

    उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का महासंग्राम शुरू!

    February 17, 2026

    सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय: एआई का भारतीय मॉडल, आम आदमी के लिए अवसर

    February 17, 2026

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    February 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading