Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पिता पुत्र की सुघड़ गायिकी से दर्शक हुए मुग्ध

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 837

    सिद्धनाथ पाण्डेय स्मृति शास्त्रीय संगीत सम्मेलन में पद्मभूषण पं.साजन मिश्र का गायन

    लखनऊ, 30 जुलाई। पं.राजन मिश्र के गोलोकवासी होने के बाद मिश्र बंधुओं की जोड़ी में पं.साजन मिश्र के साथ पुत्र स्वरारांश के युवा स्वर जुड़े तो लखनऊ के संगीत प्रेमियों को कलामंडपम प्रेक्षागृह कैसरबाग में एक नई अनुभूति मिली।

    श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति के तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत के विद्वान और सुप्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय सिद्धनाथ पाण्डेय जन्मशती के उपलक्ष्य में यहां शास्त्रीय संगीत सम्मेलन आयोजित किया गया था।
    इण्डियन बैंक और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह, इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पंकज त्रिपाठी, संयोजक अलोककुमार पांडेय और अध्यक्ष अचला बोस ने स्व.सिद्धनाथ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    https://youtu.be/2lisXamV_U8

    प्रो.सीमा भारद्वाज के संचालन में प्रारंभ हुए कार्यक्रम में पं.धर्मनाथ मिश्र और पं.अरुण भट्ट के निर्देशन में प्रखर पांडेय, नमन सिंह और जूही पांडेय के साथ वाद्यों पर अनंत प्रजापति, हर्षित शर्मा, मनोजकुमार व आलोक कुमार पांडेय (तबले पर) ने गणपति स्तुति- गाइए गणपति जगवंदन…. प्रस्तुत की। वाराणसी के नीरज मिश्र ने अरुण भट्ट की उम्दा तबला संगत में सितार पर मधुर अंदाज में राग मियां मल्हार विलंबित और द्रुत ताल में एक मिश्र धुन के साथ प्रस्तुत किया। पं. अरुण ने सिद्धनाथजी का स्मरण करते हुए उनकी पसंद की बंदिशें भी सुनायीं। किशन महाराजबके भी शिष्य रहे पूना के विख्यात तबला नवाज अरविंद कुमार आजाद ने अंगुलियों का फन तीन ताल और पं. अनोखेलाल की गतों व अन्य पुरानी श्रवणीय बंदिशों में दिखाया।

    संगीत के बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले दादा बड़े रामजी मिश्र और पिता हनुमान मिश्र के शिष्य पद्मभूषण पं.साजन मिश्र और उनके स्वरमण्डल लेकर बैठे पुत्र पं.स्वरांश मिश्र ने गायन की शुरुआत सावन के मौसम के अनुरूप राग मेघ की बंदिश- कैसे धीर धरूं…. से शास्त्रीय आलाप के संग की और आगे दादागुरु की रचनाओं को स्वर दिए।

    पिता-पुत्र की इस सुघड़ जोड़ी की गायिकी को तबले पर अरविंद आजाद और हरमोनियम पर पं.धर्मनाथ मिश्र ने और सजा दिया।

    इससे पहले प्रो.मांडवी सिंह ने कहा कि क्षेत्र वकालत होते हुए भी इटावा के स्वर्गीय सिद्धनाथ पाण्डेय संगीत के सिद्धहस्त जानकार थे और नई पीढ़ी व लोगों को शास्त्रीय संगीत की दिशा में प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पंकज त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा ये आयोजन पुत्र की पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। सम्मेलन में डा.पूर्णिमा पांडे, पं.शीतल प्रसाद मिश्र व संगीत जगत के अनेक विद्वान, विद्यार्थी और संगीत प्रेमी सम्मिलित हुए।

    Shagun

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading