Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    एकमुश्त समाधान योजना लागू किए जाने का उपभोक्ता परिषद ने किया स्वागत

    ShagunBy ShagunJuly 2, 2023 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 696
    • उपभोक्ता परिषद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश में एकमुश्त समाधान योजना तत्काल लागू किए जाने के ऐलान का स्वागत किया है परिषद ने कहा पावर कारपोरेशन अभिलंब जारी करे आदेश क्योंकि पूरे प्रदेश में मई 2023 तक समस्त श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं का कुल लगभग 45028 करोड है बकाया।
    • उपभोक्ता परिषद ने एक बार फिर प्रदेश सरकार से अपनी पुरानी मांग दोहराई और कहा सरकार ने कहा था 1 अप्रैल 2023 से किसानों की बिजली होगी फ्री उसका भी आदेश जारी कराएं उत्तर प्रदेश सरकार। प्रदेश का लगभग 14 लाख किसान कर रहा है इसका इंतजार

    लखनऊ 02 जुलाई 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान एकमुश्त समाधान योजना लाने का जो ऐलान किया गया है निश्चित ही उसका इंतजार प्रदेश के किसान छोटे दुकानदार व घरेलू विद्युत उपभोक्ता काफी लंबे समय से कर रहे थे उपभोक्ता परिषद इसके लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी का आभार व्यक्त किया है। परिषद ने कहा पावर कारपोरेशन प्रत्येक वर्ष एकमुश्त समाधान योजना लागू करता रहा है। इसलिए इस वर्ष भी काफी लंबे समय से उपभोक्ता परिषद की मांग कर रहा था अब जब माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसका ऐलान कर दिया है तो प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की उम्मीद जग गई है कि बहुत जल्द ही पावर कारपोरेशन 100 प्रतिसत ब्याज माफी का आदेश जारी करेगा। उपभोक्ता परिषद ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार से अपनी पुरानी मांग दोहराई कहा 1 अप्रैल 2023 से किसानों के लिए फ्री बिजली किए जाने का आदेश भी जारी कराए सरकार जिसका प्रदेश के 14 लाख किसान कर रहे थे इंतजार।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा वर्तमान में पूरे प्रदेश में सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं का मई 2023 तक बिजली बकाया की बात करें, तो वह लगभग 45028 करोड के करीब है जिसमें केवल घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं का कुल बकाया लगभग 19 हजार 122 करोड के करीब है वही वाणिज्यक यानी दुकानदारों का कुल बकाया लगभग 2874 करोड है वही किसानों का कुल बताया लगभग 3337 करोड़ के करीब है ऐसे में एकमुश्त समाधान योजना लागू किए जाने से काफी हद तक बकाया समाप्त होगा।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा अब माननीय मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद तुरंत पावर कारपोरेशन को एकमुश्त समाधान योजना का आदेश लागू करना चाहिए जिससे उसका लाभ प्रदेश के विद्युत उपभोक्ता ले सकेंउपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने एक बार फिर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से यह भी मांग उठाई है कि अतिरिक्त लगभग 2000 करोडों पर सब्सिडी देकर उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के लिए फ्री बिजली की घोषणा को भी तत्काल लागू कराने पर विचार करें क्योंकि प्रदेश के किसान 1 अप्रैल 2023 के बाद फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading