Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बच्चे को थप्पड़ की गूंज मानवाधिकार आयोग पंहुची

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2023 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,024

    दुनिया में गूंजे थप्पड़ का कलंक मिटाएंगे हैदर

    नवेद शिकोह

    मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे को पड़े थप्पड़ों की गूंज दुनिया में गूंजी तो हमारे उत्तर प्रदेश और देश की बदनामी का कलंक बन गई। इस कलंक को मिटाना होगा, हर नागरिक का दायित्व है कि वो अपने देश-प्रदेश की छवि, प्रतिष्ठता और आन-मान शान की रक्षा करें।‌ मुजफ्फरनगर के एक स्कूल की अध्यापिका तृप्ति त्यागी द्वारा एक धर्म विशेष के आठ वर्षीय बच्चे को उसके सहपाठियों से पिटवाने का वीडियो इंटरनेट के माध्यम से विश्वभर में फैल गया। इस बात से फिक्रमंद सामाजिक कार्यकर्ता और विख्यात अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिज़वी चाहते हैं कि विकृत मानसिकता की अध्यापिका को इतनी सख्त सज़ा मिले कि ये एक नज़ीर बने और आईंदा दिल को दहलाने वाली ऐसी कोई तस्वीर सामने ना आए। पीड़ित बच्चे को अच्छे बोर्डिंग स्कूल में दाखिला दिलाया जाए, जिसका खर्च सरकार वहन करे।

    मोहम्मद हैदर का मानना है कि दुनिया के इंसानियत पसंद लोगों की निगाहें इस घटना पर अभी भी बनी होगी, सख्त कार्रवाई हुई तो हमारे देश-प्रदेश की धूमिल छवि के दाग मिट जाएंगे।‌ यही कारण है कि अभिवक्ता हैदर ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजे नोटिस में गुजारिश की है कि जांच कर आरोपी शिक्षिका पर सख्त धाराओं के मुकदमे दर्ज किए जाएं।‌ पीड़ित बच्चे के मन-मस्तिष्क पर स्कूल में उसके ही सहपाठियों से पिटवाने के नफरती कृत्य का जो असर हुआ है उसे भुलाने के लिए किसी दूसरे अच्छे स्कूल में उस बच्चे को दाखिला दिखाकर राज्य सरकार उसका खर्च वहन करे। आयोग से की गई इन मांगों के साथ मोहम्मद हैदर ने चिंता व्यक्त की है कि इस बड़े अपराध में मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज होना नाकाफी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजे नोटिस में इस मामले को ना केवल एक बच्चे की प्रताड़ना बताया गया है बल्कि साम्प्रदायिक नफरत फैलाने, मानव अधिकार एवं बाल संरक्षण के खिलाफ संज्ञेय अपराध बताया गया है। ये अपराध उत्तर प्रदेश और देश की छवि को धूमिल करने की साजिश जैसा भी लगता है। इसलिए जिले के जिलाधिकारी और एस एस पी को मामले का संज्ञान लेकर इतनी सख्त कार्रवाई करना चाहिए थी कि ऐसी नजीर पेश होती कि आइंदा किसी अबोध असहाय बालक के साथ ऐसा व्यवहार करने के बारे में किसी दुष्ट के मन में भी ऐसा विचार भी ना आता।

    गरीब-कमजोर अभिभावक अकसर दबाव में आकर बच्चों के साथ पेश होने वाले ऐसे कृत्य पर समझौता कर मामला रफा-दफा कर देते हैं। सरकार और प्रशासन दोषी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाता। मुजफ्फरनगर के थप्पड़ कांड में भी ऐसा ही हो रहा है। लेकिन मानवधिकार आयोग चाहे तो सरकार, प्रशासन और अभिभावकों की उदासीनता के बाद भी मानवधिकार के तहत पुलिस-प्रशासन और सरकार को दोषी को सख्त सजा दिलवाने को मजबूर कर सकता है।

    हमारे देश की सामाजिक समरसता, अनेकता में एकता, गंगा जमुनी तहजीब को दुनिया सलाम करती है। विभिन्न धर्म-जातियों, संस्कृतियों, परंपराओं की विविधता हमारी ताकत है। ऐसे में धर्म के आधार पर एक बच्चे को शिक्षा के मंदिर में पिटवाने की घटना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और देश-प्रदेश की छवि खराब करने की साजिश भी हो सकती है इसलिए थप्पड़ कांड के वीडियो को सोशल मीडिया का एक दिन का सनसनी आइटम समझ कर भुलाया जाना नादानी और ना समझी होगा। हैदर रिजवी कहते हैं कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके आग्रह पर मानवधिकार आयोग गंभीरता से एक्शन में आएगा। वो कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को माफियाओं और दंगों से मुक्ति दिलाकर शांति-सौहार्द और सुकून का वातावरण पैदा किया है। योगी राज में निवेशकों का सूबे पर विश्वास बढ़ा है। इसलिए मुख्यमंत्री से भी आशा है कि वो आठ साल के मासूम छात्र की पिटाई जैसी प्रताड़ना मामले पर सख्त कार्रवाई का आदेश देंगे।
    आशा के विपरीत यदि इस मामले शासन-प्रशासन और मानवाधिकार आयोग ने भी गंभीरता नहीं दिखाई तो वो सुप्रीमकोर्ट में गुहार लगाएंगे और पीड़ित अबोध बालक को न्याय दिलाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading