Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    इंस्पेक्टर ने फूटरेस्ट पर खड़े होकर चलाया सौ किमी. दूर तक बुलेट, खेल निदेशक ने दी बधाई

    ShagunBy ShagunDecember 29, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655

    दो सगे भाइयों के नाम है कई विश्व कीर्तिमान, प्रदेश में खुशी की लहर

    नई दिल्ली। गोरखपुर निवासी सीमा सुरक्षा बल के जाबांज इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया ने बुधवार को रायल इनफील्ड 350 सीसी साइड फूटरेस्ट पर खड़े होकर लगातार ग्राउंड में दो घंटे 38 मिनट 23 सेकेंड में 100.9 किमी चलाकर एक नया विश्व कीर्तिमान रचा।

    इससे पूर्व 21 दिसम्बर को इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया के सगे बड़े भाई सीमा सुरक्षा बल के कप्तान अवधेश कुमार ने रायल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगा 12 फिट 10 इंच के पोल पर खड़े होकर चलती हुई मोटरसाइकिल कि उल्टी दिशा में खड़े होकर लगातार पांच घंटे 26 मिनट तीन सेकेंड लगातार मोटरसाइकिल चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। यह खतरनाक स्टंट आरके बाधवा परेड ग्राउंड छावला नई दिल्ली में हुआ था। उप्र के खेल निदेशक आरपी सिंह ने दोनों भाइयों को इस कीर्तिमान बनाने पर बधाई दी है।

    सीमा सुरक्षा बल की जाँबाज टीम ने विजय दिवस पर नये विश्व कीर्तिमान बनाने की श्रृंखला शुरूकी थी। 21 दिसंबर को जाँबाज टीम के टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने रॉयल एनफील्ड 350 सीसी मोटर साइकिल पर लगा 12 फिट 10 इंच के पोल पर खड़े होकर चलती हुई मोटर साइकिल कि उल्टी दिशा में खड़े होकर लगातार 5 घंटे 26 मिनट 03 सेकंड लगातार मोटर साइकिल चलाकर 174.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह खतरनाक स्टंट आर के वाधवा परेड ग्राउंड छावला नई दिल्ली में हुआ।

    इसी श्रृंखला में दिनांक 19 दिसंबर को आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रचा इतिहास। सीमा सुरक्षा बल की जाँबाज मोटरसाइकिल टीम के आरक्षक प्रसनजीत एन आर देव ने रॉयल एनफील्ड 350सी सी मोटरसाइकिल कि फ्यूल टंकी पर खड़े होकर लगातार 01 घंटा 40 मिनट 06 सेकंड मोटरसाइकिल चलाकर 59.1 किलोमीटर दूरी तय करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। यह इवेंट टोल प्लाज़ा नंबर 21 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश पर किया गया।

    आपको बताते चलें इंस्पेक्टर टीम कप्तान अवधेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर उप कप्तान विश्वजीत भाटिया आपस में सगे भाई हैं ओर ये गोरखपुर के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के दो सगे भाई ने दिनाँक 16 दिसंबर से अभी तक तीन विश्व कीर्तिमान बनाया है। टीम कप्तान इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह के नाम से छह विश्व कीर्तिमान है। ऐसा लगता है दोनों भाइयो में विश्व कीर्तिमान कि बरसात करने का इरादा है। ये दोनों सगे भाई गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले इनके पिता बाबू लाल भाटिया भूतपूर्व सैनिक अधिकारी जो ग्राम माठिया चौरीचौरा गोरखपुर के निवासी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading