Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मां ने एक बार फिर बेटे के सामने कलेजा निकालकर रख दिया !

    ShagunBy ShagunJuly 23, 2023 Hot issue No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 949

    मां बेटे के प्यार की यह कहानी तमिलनाडु से सामने आई है। यहां एक महिला चलती बस के आगे कूद गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। लेकिन महिला के खुदकुशी के पीछे की जो वजह सामने आई उसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल वह महिला बेटे की कॉलेज फीस भरने के लिए बस के आगे कूदी थी। दरअसल उससे किसी ने कहा था कि हादसे में मौत के बाद सरकार मुआवजा देती है। इसी मुआवजे के लिए मां ने अपनी जान दे दी। ताकि उसके लाल का भविष्य बन सके।


    • मनोज कुमार अग्रवाल

    मां आखिर मां होती है क्या एक मां अपने बच्चे के सुखद भविष्य की खातिर वह अपनी जान तक दे सकती है मां की ममता अनमोल है। एकमां 9 माह तक कोख में रखने के बाद अपने बच्चे के लालन-पालन और भविष्य बनाने लिए जितना कुछ कर जाती हैं उसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता एक मां की इस सेवा और वात्सल्य की कोई कीमत नहीं हो सकती है लेकिन कोई मां अपने इकलौते बेटे के कैरियर या भविष्य के निर्माण के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा सकती है यह हाल ही में चैन्नई में देखने को मिला है। मां बेटे के प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे जानकर कठोर से कठोर दिल इंसान की आंखें नम हो जाएंगी। मां बेटे के प्यार की यह कहानी तमिलनाडु से सामने आई है। यहां एक महिला चलती बस के आगे कूद गई। इस घटना में महिला की मौत हो गई। लेकिन महिला के खुदकुशी के पीछे की जो वजह सामने आई उसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल वह महिला बेटे की कॉलेज फीस भरने के लिए बस के आगे कूदी थी। किसी ने उसे मिसगाइड कर दिया कि हादसे में मौत के बाद सरकार मुआवजा देती है। इसी मुआवजे के लिए मां ने अपनी जान दे दी। ताकि उसके लाल का भविष्य बन सके।

    आत्महत्या करने वाली महिला का नाम पपाथी था 45 वर्षीय पपाथी 15 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। वह कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर अपना और अपने बेटे का भरण पोषण कर रही थी। पपाथी अपने बेटे को अच्छी पढ़ाई देना चाहती थी। बेटे की पढ़ाई के लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रही थी। लेकिन फिर भी उसके कॉलेज की फीस भरने में सफल नहीं हो पा रही थी।

    हाल ही में उसके पति का देहांत हुआ था। महिला के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। बेटी की कॉलेज पढ़ाई पूरी हो गई है बेटा प्राइवेट कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआती जानकारी में पता चला कि सेलम की सेकेंड अग्रहारम स्ट्रीट पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जब हमने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि यह हादसा नहीं बल्कि आत्महत्या है। फुटेज से यह भी सामने आया है कि पपाथि ने पहले एक बस के सामने आने की कोशिश की लेकिन तब वह टू व्हीलर से टकराकर गिर गई थी। इसके कुछ देर बाद वह दूसरी बस के सामने आ गई। पुलिस ने जब महिला के परिवारए रिश्तेदार और पड़ोसियों से बात की तो पता चला कि उसने अपने बेटे की कॉलेज फीस चुकाने के लिए 45 हजार रुपए कर्ज के तौर पर मांगे थें लेकिन कहीं से भी पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया। जब बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने में पपाथी असमर्थ हो गई तब उसने आत्महत्या करने का मन बनाया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि किसी महिला को किसी ने बताया था कि हादसे में मौत के बाद सरकार मुआवजा देती है। महिला इस मुआवजे से बेटे की फीस भरना चाहती थी। बहरहाल पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। चलती बस के आगे कूद कर महिला के आत्महत्या करने का पूरा वीडियो भी सामने आया है जिसमे एक महिला एक तेज रफ्तार बस के सामने आ जाती है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला के सुसाइड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तमिलनाडु के सलेम जिला का बताया जा रहा है। आत्महत्या करने वाली महिला सलेम के जिला कलेक्टर दफ्तर में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात थी। पपाथी के सुसाइड का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने सरकारी सिस्टम पर तरह तरह से अपनी जमकर भड़ास निकाली। कुछ आलोचकों ने कहा कि तमाम सरकारी दावों के बाद भी अगर महिला को जान देनी पड़ी तो यह शर्मनाक है। वहीं कई ने महिला के इस कदम को बेवकूफी भरा बताया। कुछ लोगों का कहना था कि उसे पैसों की कमी को पूरा करने के लिए दूसरे उपायों पर सोचना चाहिए था। वही कुछ ने महिला के प्रति संवेदना व शासन को संवेदनाहीन करार दिया है। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जब मां ने अपनी संतान की खातिर अपनी जान की बाजी लगा दी हाल ही में तीन महीने पहले हरियाणा के भिवानी जिले में एक मां ने अपनी जान देकर अपने बेटे की जान बचा ली। इस मां का दूध हा बच्चा सड़क के बीच पहुंच गया वह तेजरफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ रहा था इस मां ने बच्चे को दूर धकेल दिया लेकिन खुद कार की चपेट में आकर जान गंवा गई इस मां की ममता की चर्चा रही। लेकिन यहां सवाल दूसरा है क्या जान देकर मुआवजा हासिल कर ही पुत्र की फीस का भुगतान जा सकता था और कोई विकल्प ही नहीं बचा था या किसी ने जानबूझकर किसी निहित स्वार्थ के चलते एक भोली अशिक्षित मां को भटकाव के रास्ते पर धकेल कर मौत को गले लगाने की सलाह दी। और महिलाने भी इस गलत सलाह पर अम्ल कर अपनी जान गंवा दी ।

    जरूरी नहीं है कि अब पपाथी की मौत के एवज में कोई ‘मुआवजा उसके आश्रितों को दिया जाए। क्योंकि समस्त साक्ष्य पपाथी की मौत को आत्महत्या का इशारा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में एक ना समझ महिला ने अकारण अपनी जान गंवा दी और इसके पीछे का मंतव्य भी पूरा नहीं होगा। अब जांच का बिन्दु यह होना चाहिए कि पपाथि को किस व्यक्ति ने ऐसा गलत सुझाव दिया कि अगर किसी सफाई कर्मी की एक्सीडेंट में मौत हो जाती है तो उसके परिवार वालों को सरकार मुआवजा देती है। यही मुआवजा मिलने की उम्मीद में पपाथि ने यह कदम उठाया। बहरहाल पपथि अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल कर चुकी है जिसका कोई सुधार नहीं किया जा सकता है और नहीं उसका जीवन वापस लौटाया जा सकता है। कई बार परेशानी और भावनाओं के वशीभूत हुए पपथि जैसे अतिवादी मानसिकता के लोगों को एक जरा सी गलत उकसाना उनके जीवन पर भारी पड़ जाता है।

    तमिलनाडु पुलिस को इस मामले की तह तक जांच करनी चाहिए ताकि घटना से जुड़े हर तथ्य को सामने लाया जाए और एक कम पढ़े लिखे महिला को बरगलाने वाले दोषी को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करना चाहिए । यही एक संतान के सुखद भविष्य के लिए चिंता में जान गंवाने वाली महिला के साथ न्याय होगा । एक गलत विचार किसी की जिंदगी लील सकता है यह अपराध है और इस तरह की करतूत करने वाले को सजा मिलनी चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading