Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शाहबाज की सियासी चालें

    ShagunBy ShagunApril 13, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    जी के चक्रवर्ती

    पड़ोसी देश पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम शाहबाज बन गये हैं। आज तक यहां यह देखने में आया है कि पाकिस्तान में जैसे ही कोई नया प्रधानमंत्री बनता है तो उनके द्वारा देश की जनता को दिये जाने वाली सम्बोधन भाषण में सर्वप्रथम काश्मीर का राग अवश्य अलापा जाता है। वहीं यदि हम इमरान सरकार के गिरने की बात करें तो विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर यह दिखा दिया है कि बहुमत का संख्याबल सरकार के विरोध में है तो वहीं इमरान ने डिप्टी स्पीकर से यह अविश्वास प्रस्ताव ही रद्द करवा दिया और राष्ट्रपति के पास जाकर संसद भंग भी करवा ली लेकिन पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने मतदान के पहले ही अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर देने और संसद भंग करने को अवैध ठहरा कर इमरान को इसका जिम्मेदार ठहरा दिए जाने के बाद पाकिस्तान के नये प्रधान मंत्री शाहबाज बन गये।

    शाहबाज के प्रधानमंत्री बनते ही अपने संबोधन में कश्मीर का जिक्र कर पाकिस्तान की पुरानी परिपाटी को एक बार पुनः दोहराते हुये देखा गया। वैसे उन्हें पाकिस्तान के आक्रामक तेवरों वाले एक नेता के रूप में जाना पहचाना जात है। इससे पूर्व शाहबाज तीन बार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं इसलिये उन्हें सियासत का अच्छा अनुभव होने के साथ ही सियासी दांवपेच में भी सिद्धहस्त हैं। पाकिस्तान प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान का सफर समाप्त हो गया है लेकिन इमरान खान पाकिस्तान के इतिहास के एक ऐसे प्रधानमंत्री बन गये हैं जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से वेदखल किया गया है।

    9 अप्रैल वर्ष 2022 शनिवार के दिन हुए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग हुई थी, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था इसी के साथ इमरान खान की की विदाई होते ही विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ जो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के सांसद वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गये है।

    वे पाकितान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) पार्टी की उपाध्यक्ष मरियम नवाज द्वारा शाहबाज शरीफ को पहले ही प्रधानमंत्री पद के एक उपयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुकी थीं।

    पाकिस्तान में वर्ष 2018 के दौरान हुए आम चुनाव में शाहबाज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद के लिए एक उम्मीदवार के रूप में खड़े हुये थे, लेकिन वहां इमरान खान की PTI पार्टी को जीत मिलने से इमरान खान ने पाकिस्तान का साशन सत्ता संभाल और वहीं शाहबाज शरीफ एक विपक्षी उम्मीदवार के रूप में कार्य करते रहे।

    पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के विरुद्ध काम करने वाले यहां के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने 3 दिसम्बर वर्ष 2019 को शाहबाज के विषय में कई खुलासे कर सबको चौंका दिया था। इस ब्यूरो के अनुसार, पिछले 30 वर्षो के दौरान शाहबाज एवं इनके परिवार की परिसंपत्ति का मूल्य रुपये 20 लाख से बढ़ कर 700 करोड़ रुपये हो गई। वहीं जब उनसे इस सम्पत्ति के हिसाब किताब मंगा गया तो वे बता पाने में अक्षम रहे जिसके कारण शाहबाज पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज कर मुकद्दमा चलाया गया था जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

    दरअसल पिछले कुछ दिनों से शाहबाज द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के विरुद्ध इस तरह की शतरंज के चाल की गोटियां बिछाना शुरू कर दिया गया था, इस बात की जानकारी वर्ष 2022 के जनवरी माह में कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा दावा किया गया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता शाहबाज ने इमरान को सत्ता से हटाने के लिए सेना के साथ एक समझौता किया है। जिसमे लंदन में रह रहे उनके भाई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की स्वदेश पुनः वापसी करने को लेकर भी एक सौदा हुआ था। इस बात के बाद से इमरान खान के विरुद्ध उल्टी सियासी बयार चलने लगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के एसे सभी राजनीतिक नेता आपस मे एकजुट होने लगे थे, जो कभी भी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते थे।

    वैसे इसे पाकिस्तान का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि यहां के इतिहास में युसुफ रजा गिलानी एकमात्र सबसे लम्‍बे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले व्यक्ति हुये तो वहीं पाकिस्‍तान के सबसे पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading