लखनऊ। शिक्षकों में रोष है क्योंकि पदोन्नति सूची अपलोड करने में भी लापरवाही बरती गयी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के 39 शिक्षकों की खंड शिक्षा अधिकारियों ने गोपनीय चरित्र आख्या नहीं भेजी। जिसके कारण आधी अधूरी पदोन्नति सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। शिक्षकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्व को नहीं निभा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती जिसके जिसके कारण अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रहता है और शिक्षक परेशान।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि सरोजिनी नगर से 14 शिक्षक, बीकेटी से 11 शेष अन्य विकास खंड से हैं सबसे बड़ा रोल गोसाईगंज के खंड शिक्षा अधिकारी जिन्होंने गोपनीय आख्या की सूची पर हस्ताक्षर करने से ही मना कर दिया। जिन-जिन विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा लापरवाही की गई है उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए और अपलोड की सूची में पुनः सुधार करके अपलोड कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की गोपनीय चरित्र आख्या खंड शिक्षा अधिकारियों नहीं भेजी है ऐसे खंड शिक्षा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर आज जनपद लखनऊ के समस्त विकास खण्डों में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से 10 नवंबर 2023 को जारी आदेश के क्रम में शिक्षकों ने अपने फोन से किसी भी प्रकार का कार्य करने और अपनी आईडी से सिम लेने से साफ मना कर दिया। जनपद लखनऊ के शत प्रतिशत शिक्षकों ने मत संग्रह हेतु अपने हस्ताक्षर किए तथा यह भी घोषणा की, कि भविष्य में यदि महानिदेशक स्कूल शिक्षा यदि किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो समस्त स्कूलों में ताला लगाने का आश्वासन दिया। तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी को पूर्ण आस्वस्थ भी किया।
लखनऊ। ऑनलाइन हाजिरी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विरोध करेगा। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक संघ के आह्वान पर राजधानी के सभी विकासखंडों में शिक्षकों ने मत संग्रह कर अपनी आईडी पर सिम लेने से इनकार कर दिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने मोबाइल से उपस्थिति देने से मना किया है।
उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज से 392, गोसाईगंज से 523, चिनहट से 125, बीकेटी से 430, माल से 290, मलिहाबाद से 280, काकोरी से 310, सरोजनीनगर से 410 और नगर क्षेत्र के 143 शिक्षकों ने मत संग्रह पर हस्ताक्षर करते हुए घोषणा की है कि भविष्य में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शिक्षकों के संबंध में कोई कार्रवाई हुई तो शिक्षक मिलकर स्कूलों में ताला लगा देंगे। मालूम हो कि बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि शिक्षक अपनी आईडी पर सिम खरीदकर इनमें प्रयोग करें। शिक्षक इसी का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ के शत प्रतिशत शिक्षकों ने मत संग्रह हेतु अपने हस्ताक्षर किए तथा यह भी घोषणा की, कि भविष्य में यदि महानिदेशक स्कूल शिक्षा यदि किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो समस्त स्कूलों में ताला लगाने का आश्वासन दिया।







