Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    चीन कब तक शांत रहेगा?

    ShagunBy ShagunSeptember 12, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 760

    गौतम चक्रवर्ती

    भारत और चीन की सीमा पर लगातार 2020 से चला आ रहा गतिरोध दोनो देशों के मध्य कोर कमांडरों के बीच 16वें दौर की बातचीत 8 सितम्बर के दिन संपन्न होने के बाद एक साझा बयान जारी करते हुए इस बात पर सहमती व्यक्त कि गई कि दोनों देशों की टुकड़ियां गोगरा-हॉटस्प्रिंग (पेट्रोलिंग पिलर-15) इलाक़े से पीछे हटेंगी।

    चीन लद्दाख क्षेत्र के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू कर भले कर दिया हो, लेकिन यदि हम चीन के पूर्व इतिहास में झांके तो उसकी कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर होता है। इसलिए उस पर एकदम से विश्वास करना भी बहुत बड़ी मुसीबत को दावत देने जैसी बात है। देश के पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्रों में एक खूनी विवाद के बाद शुरू हुआ था।

    Image
    China and India agreed today to the mutual disengagement of their military forces from the disputed frontier.

    वैसे हम यहां आपको बता दें कि वर्ष1962 में जब भारत और चीन के मध्य युद्ध हुआ था, उस समय चीन की सेना ने अरुणाचल प्रदेश के आधे से अधिक भाग पर अपना कब्ज़ा जमा लेने के बावजूद चीन की ओर से एकतरफ़ा युद्ध विराम करने की घोषणा कर उसने अरुणाचल के उस हिस्से को छोड़ दिया था। ऐसे में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिरकार चीन ने ऐसा क्यों किया?

    इस प्रश्न के उत्तर में सामरिक मामलों के जानकारों का कहना हैं कि वर्ष 1962 का चीन आज जैसा शक्तिशाली देश नहीं था, इसलिए उसने युद्ध के तुरंत बाद स्वयं को पीछे खींच लेने में अपनी भलाई समझी।

    आजकल जब चीन जब- तब अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकता रहता है तो आख़िरकार 1962 की लड़ाई के दौरान वह पीछे क्यों हटा? यदि वह चाहता तो युद्ध के बाद भी उस पर अपना कब्ज़ा जमाए रह सकता था।
    इसीलिए चीन और भारत सीमा के पास चीन, भारत के हजारों किलोमीटर हिस्से पर जब -तब अपना दावा करता रहता है।

    दरअसल पूर्वी लद्दाख के इस क्षेत्र में चीन के साथ मई 2020 से ही लगातार तनाव बना हुआ है। वहीं चीन अब अरुणाचल से सटी सीमा पर भी अपनी ओर पक्का निर्माण कार्य करने लगा है। इस जगह पर दोनों पक्षों के मध्य पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से गतिरोध चला आ रहा था, लेकिन भारत और चीन के मध्य 16वें दौर की बातचीत संपन्न होने के बाद एक नया मोड़ आया है। आपको याद दिला दें कि भारत और चीन के मध्य जुलाई 2020 के बाद से अभी तक 20 बार समझौते पर वार्ता हो चुकी है, लेकिन आज तक पूर्व स्थिति बनी हुई थी।

    भारत और चीन आपस में युद्ध भले ही नहीं करना चाहते हो, लेकिन शांति भी बहाल नहीं हो पाई हैं।
    जैसा कि हमेशा से चीन की आक्रामकता दुनिया के लिए एक समस्या बनी हुई है। जिसके मद्देनजर भारत ने भी यह घोषणा की है कि वह पूर्व काल की बेड़ियों को तोड़ने का भरसक कोशिश करता रहेगा।

    भारत के विदेश मंत्री के साथ चीन के वांग यी के बीच बैठक होने के बावजूद भारत और चीन के मध्य आज भी दोनो तरफ के रिश्तों में संसय पूर्ण स्थिति कायम है क्यूंकि भारत का यह कहना सही भी है कि चीन ने सीमा पर बने मौजूदा समझौते का उल्लंघन किया है।

    मौजूदा स्थिति के संरचनात्मक तर्कों, दावों के उलट दावों की नैतिकता से हट कर यह देखने की आवश्यकता है कि भारत और चीन आज इस अनिश्चितता पूर्ण स्थिति में आकर क्यों खड़े है? भारत चीन के मध्य कोर कमांडर स्तर की बैठक में लिए गए आपसी सहमति के अनुसार, इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स पीपी-15 से वापसी करना शुरू अवश्य कर दिया है, लेकिन अब यह देखना है कि चीन अपनी बात पर कब तक स्थिर रह पाता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयानुसार 8 सितंबर सुबह 08:30 बजे से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटना शुरू हो चुकी थीं और 12 सितंबर दिन सोमवार तक यह समस्त प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    Gorakhpur receives a major gift!

    गोरखपुर को मिली सिक्स लेन फ्लाईओवर की बड़ी सौगात!

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    You will feel proud when you look at your reflection in the mirror... You lost your job, but not your principles!

    शीशे में चेहरा देखकर गर्व होगा… नौकरी चली गई, लेकिन सिद्धांत नहीं!

    July 24, 2026
    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    July 23, 2026
    Surgeon Vice Admiral Arti Sarin visited the 7 Air Force Hospital in Kanpur.

    सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कानपुर के 7 एयर फोर्स अस्पताल का दौरा किया

    July 23, 2026
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    July 23, 2026
    Major allegation by the 'Cockroach Janata Party'! Accusation against the BJP of sending goons to the protest site; statement by Abhijit Dipke.

    कोकरोच जनता पार्टी का बड़ा आरोप!

    July 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading