Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    व्यापारियों ने जौनपुर की जीत को बाबूसिंह कुशवाहा की बड़ी जीत बनाया

    ShagunBy ShagunJune 8, 2024Updated:June 9, 2024 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    जौनपुर से विजित सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा को जीत की बधाईयां देते सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू और साथ में शाहगंज विधानसभा के सपा व्यापार सभा के अध्यक्ष युवा नेता विकास अग्रहरि
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,754

    सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने जौनपुर से दर्ज की रिकॉर्ड मतों से जीत, बधाईयों का सिलसिला जारी

    राहुल गुप्ता

    राहुल गुप्ता, सीनियर कॉपी एडिटर

    लखनऊ, 08 जून : व्यापारी (सर्ववैश्य) मतदाता के लिये ये मान लिया गया था कि ये बीजेपी का परम्परागत वोटर है। यह बात पूर्व में जरूर दम रखती थी। लेकिन इस बार जौनपुर समेत यूपी की कई सीटों पर व्यापारियों की नाराजगी भी इंडिया गठबंधन की विजित सीटों और वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कारक रही है।

    राजनीतिक पार्टियों के टिकट बँटवारे के बाद जौनपुर की जनता ने भी अपना मन बनाना शुरू किया कि किस दल में जाना उचित है और कौन बेहतर प्रत्याशी होगा? यहाँ से विजित सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा को यहां का जो बेस वोट मिला उससे उनकी जीत पूर्व निर्धारित थी लेकिन जीत को बड़ी जीत में तब्दील करने के लिये यहां के व्यापारियों ने भी अपना योगदान दिया।

    देवेंद्र कुमार साहू, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष जौनपुर

    जौनपुर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू (शेखर भइया) व उनकी टीम ने बताया कि हम लोग पार्टी के तहत तो चुनाव प्रचार- प्रसार का काम कर ही रहे थे लेकिन हमारे प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा के गृह जनपद बाँदा जिले से कुछ सर्ववैश्य के नेताओं व व्यापारियों ने जब आकर दिली मुलाकात की तो विज्ञान की भाषा में ऐसा लगा कि उत्प्रेरक को जैसे उसका वर्धक मिल गया हो।
    फिर बाँदा जिले के कुछ वैश्य व्यापारियों (मोदनवाल, कसौंधन, स्वर्णकार, साहू, अग्रहरि, अयोध्यावासी, चौरसिया आदि वैश्य समाज) ने दूरसंचार द्वारा ही अपने चिर-परिचितों से बात कर सपा प्रत्याशी की जीत के लिए माहौल बनाया व इनकी कुछ जानकारी भी फोन के माध्यम से हम लोगों को दी गई। इससे फायदा यह हुआ है कि उत्पीड़ित और उपेक्षित यहाँ के वैश्य वर्ग को लगा कि उनका कोई अपना ही प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। हमारी समस्याओं में यह प्रत्याशी जरूर काम आयेगा। यह विश्वास यहां के वैश्य व्यापारियों को जम गया।

    बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबूसिंह कुशवाहा द्वारा बाँदा जिले में कराये गये विकास कार्य कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, ट्रिपल आईटी कॉलेज व अच्छी शिक्षा से संबंधित बड़े स्तर के स्कूल व कॉलेज आदि की जानकारी भी यहाँ के कई लोगों को पहले से थी व कई लोगों को इन जानकारियों को भी शेयर किया गया। इसका यहाँ के वैश्य व्यापारियों के अलावा अन्य लोगों में भी काफी प्रभाव पड़ा।
    सर्ववैश्य में बहुत से पिछड़ी जातियाँ भी आती हैं इस वजह से पिछड़ी जाति के नेता के प्रति माहौल बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।
    शाहगंज के सपा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष युवा नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि जौनपुर लोकसभा की पांचों विधानसभाओं (जौनपुर सदर, शाहगंज, मल्हनी, बदलापुर, मुगराबादशाहपुर) में व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह हम लोगों की स्वतःस्फूर्ति थी। हम लोग अपने छोटे-छोटे साधनों से अपने व्यापार को छोड़कर प्रचार-प्रसार में लगे रहे। इस स्वतःस्फूर्ति में हमारे सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू जी व राजनीतिक गुरू शाहगंज से पूर्व मंत्री ललई यादव जी के अपने कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह का भी बड़ा हाथ रहा।

    लाल टोपी में बाएं युवा नेता पंकज गुप्ता, मध्य में समाजसेवी एडवोकेट संतोष अग्रहरि, शाहगंज सपा नगर अध्यक्ष अरशद खान और विक्ट्री सिंबल दिखाते सपा नेता मनोज अग्रहरि जौनपुर में अपने प्रत्याशी की जीत की खुशियां मनाते हुए

    दिव्यांग तेज तर्राट युवा नेता पंकज गुप्ता ने बताया कि शाहगंज के समाजसेवी एडवोकेट संतोष अग्रहरि ने लखनऊ में अपने व्यापार व काम को विराम देकर एक माह का अपना बहुमुल्य समय देकर पूरे जौनपुर में बिरादरी व वैश्य लोगों के बीच अपनी विशेष उपस्थित दर्ज करा कर सपा प्रत्याशी के पक्ष में अपने लोगों को लाने में सफल रहे। जब समाजसेवी संतोष अग्रहरि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम कई वर्षों से लोगों के बीच काम कर रहे हैं, जनता परेशान थी। व्यापारी सर्वाधिक प्रताड़ित था। जीएसटी की अनुचित मार और अधिकारियों की सांठ-गांठ से व्यापारी परेशान थे। उनकी कहीं सुनवाई नहीं थी।

    उन्होंने आगे बताया कि लखनऊ में उनके मित्र कसौंधन वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री ने भी अपने समाज को जोड़ने में काफी मदद की। बाँदा जिला की बबेरू विधानसभा में कुछ मोदनवाल मित्रों की बड़ी सराहनीय भूमिका रही। यहाँ उन लोगों की बहुत रिश्तेदारियाँ हैं। इनका भी लाभ हम लोगों का मिला।

    बेहतरीन तेवर वाले खाटी समाजवादी नेता मनोज अग्रहरि ने बताया कि हमारी शाहगंज नगरपालिका और पूर्व मंत्री ललई यादव जी का बड़ा सहयोग रहा। हम सब लोग स्वतःस्फूर्तिवान हैं और पार्टी के प्रति हमेशा से निष्ठावान रहे हैं। हम लोगों के संघर्ष और जनता के सहयोग से शाहगंज विधानसभा से हमारे प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली।

    युवा नेता अजय गुप्ता

    शाहगंज विधानसभा से सपा व्यापार सभा अध्यक्ष युवा नेता विकास अग्रहरि का मैनेजमेंट तकनीकी तरीके से लेकर पूरे शाहगंज के अपने हमउम्रों के अलावा बड़े-बुजुर्गों के बीच में पकड़ के चलते उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ बहुत बेहतरीन तरीके से निभाईं। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष उनके और अपनी टीम के कार्यकुशलता और जिम्मेदारी से काफी खुश नजर आये।
    सपा युवा नेता अजय गुप्ता ने बताया कि यहां हमारे सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शेखर साहू जी की रणनीतियाँ और नेतृत्व भी काफी सराहनीय रहा। पूरे जौनपुर जिले में उन्होंने अपनी व्यापार सभा की जो टीम बनाई उसमें बूथ स्तर तक सभी सक्रिय व्यापारी बंधु थे जिन्होंने बाखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

    सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू (शेखर भइया) ने बताया कि हमारे सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी के सक्रिय नेतृत्व व पूर्व मंत्री ललई यादव जी की लगन ने हमारी पूरी जिले की टीम को पूरे चुनाव में उत्साहित और ऊर्जावान रखने का कार्य किया। जौनपुर के अलावा मछलीशहर में भी हम लोगों की पूरी सक्रियता थी वहां की जीत भी शानदार रही। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों द्वारा जनउपेक्षा व निष्क्रियता से उपेक्षित परेशान जनता, बेरोजगार युवा, इंडिया गठबंधन द्वारा संविधान और लोकतंत्र बचाने की पहल और सपा द्वारा लोकसभा सीटों में टिकट के बंटवारे ने जहां इंडिया गठबंधन को जीत का आधार दिया तो वहीं व्यापारियों(सर्व वैश्य) के एक बड़े हिस्से ने इस जीत को बड़ी जीत में बदलने का कार्य किया है। सपा व्यापार सभा ने जनपद की दोनों सीटों में सपा प्रत्याशियों की जीत पर सभी जनपदवासियों को बधाईयाँ और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading