Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सिविल जज रजत को मिला हाल आफ फेम सम्मान

    ShagunBy ShagunOctober 10, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 750

    लखनऊ विवि में तीन दिवसीय क्लाइंट काउंसिलिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

    लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित विधि संकाय की मूट कोर्ट कमेटी द्वारा तीन दिवसीय प्रथम डॉक्टर अवतार सिंह मेमोरियल इंटरकॉलेजिएट क्लाइंट काउंसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। रविवार को एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के जूरिस हॉल में फाइनल राउंड कंडक्ट कराया गया, जिसके पश्चात समापन समारोह में विजय टीमों को पुरस्कृत किया गया।

    सिविल जज ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रजत शुक्ला को (सीतापुर में पोस्टेड हैं) मूट कोर्ट क`1मेटी के हॉल ऑफ फेम सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर फाइनल राउंड के जजेस एवं मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉक्टर रोमेश गौतम मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि, एडिशनल एडवोकेट जनरल उत्तर प्रदेश सरकार, विनोद कुमार शाही एवं विशेष अतिथि एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट उत्तर प्रदेश सरकार, हाईकोर्ट लखनऊ, आलोक शरण उपस्थित रहे। बतौर जज सभी ने प्रतिभाग कर रहे छात्रों को शाबाशी दी और कहा कि भले ही विजयी कोई एक टीम होगी, परंतु दिल तो दोनों ही टीमों ने जीता है।

    समापन समारोह के आगाज पर संकाय के विभाग अध्यक्ष एवं संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सीपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लाइंट काउंसलिंग के महत्व को बताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह तो सिद्ध हो गया है कि प्रतिभाग कर रहे छात्र बहुत आगे जाएंगे और संकाय एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

    मूट कोर्ट कमेटी की शिक्षिका संचालिका डॉक्टर विनीता काचर ने सभी मेहमानों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्य अतिथि डॉ. रोमश गौतम ने संकाय को अपना ही परिवार बताया। साथ ही कहा कि वह लखनऊ से एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से बहुत प्यार करते हैं और सदा विश्वविद्यालय की सेवा में तत्पर रहेंगे।

    विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार शाही ने कहा कि डॉक्टर अवतार सिंह जिनके नाम पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वह बहुत ही बड़े विद्वान थे और आज भी मार्केट में उनकी कम से कम 65 पुस्तकें प्रचलन में है। इसके बाद फाइनल राउंड के रिजल्ट की घोषणा की गई। इसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर लॉ कॉलेज लखनऊ से आई हर्षित सिंह राठौर और पीयूष कुमार सिंह की टीम कोड 42 विजयी रही और लखनऊ विश्वविद्यालय के मेन कैंपस से उत्कर्ष कुमार गुप्ता और अंकित वाजपाई की टीम कोड संख्या 29 रनर अप रही। बेस्ट काउंसिल लखनऊ विश्वविद्यालय मैन केंपस से पंखुड़ी मिश्रा, टीम संख्या 5 को मिला।

    Shagun

    Keep Reading

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading