Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    न्याय और न्यायालय

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2023 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 720

    आज देश में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की ख़बरें अक्सर सुनाई देती रहतीं है लेकिन जब भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर नकेल डालने के मद्देनजर कार्यवाही करने के उद्देश्य से केंद्रीय एजेंसियां उनपर छापे मारी करती है तो राजनीतिक लोग हो-हल्ला मचाते हुये यह कहना शुरू कर देते हैं कि यह करवाई राजनीति से प्रेरित हैं ऐसे में स्वाभाविक है कि एक तरफ जहां एजेंसियां डाल-डाल हैं तो दुसरी तरफ भ्रष्टाचारी तत्व पात-पात, जैसे मुहावरे को चरितार्थ करते दिखते हैं वैसे सही बात कहा जाये तो हमारे देश में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे नेताओं एवं नौकरशाहों जैसे लोगों को यदि जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिलने की राह आसान हो जाए तो निश्चित तौर पर कोई भी व्यक्ति भविष्य में भ्रष्टाचार करने की जुर्रत नहीं करेगा, लेकिन होता यह है कि भ्रष्टाचारियों से लेकर अपराधियों पर दोष सिद्ध होने में इतना लम्बा समय निकल जाता है कि सजा का महत्व और प्रभाव दोनो क्षीण हो जाते है और ऐसे में मामला इतना कमजोर हो जाता है कि वह स्वतः खत्म हो जाता है या अपराधी येन-केन प्रकारेण अपने आप को साफ बचाने में कामयाब हो जाते है। इस मामले में यदि केंद्रीय एजेंसियों को आज भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाना है तो एजेंसियों को अपनी जांच- पड़ताल की गति तेज कर अपनी रिपोर्ट जल्द लगाना होगा साथ ही निचली अदालतों को भी अपना निर्णय जल्द से जल्द सुनाना होगा।

    वैसे सही मायने में कहा जाय तो हमारे देश की न्यायिक व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि अधिकतर मामले में लोगों को न्याय शीघ्र मिल नहीं पता है इसके लिए यह भी आवश्यक है कि उच्चतर अदालतें भी अपना काम यथा शीघ्र निपटाएं लेकिन वास्तव में मौजूदा समय में ऐसा नहीं हो रहा है और ऐसा कब संभव होगा इस बात का अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है क्यूंकि जैसा कि हमे पता ही है कि सरकार औऱ सर्वोच्च अदालत के मध्य कॉलेजियम को लेकर लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसमें कुछ कानूनी मुद्दों को लेकर सरकार और पूर्व न्यायाधीशों के वक्तव्यों के मध्य यह मामला उलझ कर रह गया है।

    मौजूदा समय में न्यायायिक व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि कोई- कोई मामले में तो न्याय पाने वाला व्यक्ति ही खत्म हो जाता है या इस हालत में पहुंच जाता है कि उसे न्याय मिले या न मिले उसे कोई अंतर नहीं पड़ने वालीं स्थिति तक पहुंच जाता है ऐसे में स्वाभाविक सी बात है कि न्यायालयों से न्याय मिलने के प्रति लोगों का विश्वास दिन व दिन कम होता चला जा रहा है। यदि सरकार और न्यायाधीशों को देश की न्याय व्यवस्था और न्यायालयों पर से जनता का विश्वास को उठने से रोकना है तो इस सम्बंध में जल्द से जल्द कुछ करने की आवश्यकता है।

    • जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading