Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आज हर तरफ है राम-राम की गूँज, ऐसा लगता है हम त्रेतायुग में आ गए हैं : योगी आदित्यनाथ

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,117

    अयोध्या, 22 जनवरी: प्रभु रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। पांच सौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्राण प्रतिष्ठा पर आप सब भाव विह्वल हैं। आज के अत्यंत पावन अवसर पर हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मानव अयोध्या धाम की ओर आ रहा है। हर जिह्वा राम-राम जप रही है। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गये हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए कही।

    Image

    मुख्यमंत्री योगी ने अपना उदबोधन ‘रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः। से शुरूआत की।उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र राममय है। हमारे हृदय के भावों से भरे रामलला विराज रहे हैं। आज हर दिल में संतोष भाव है। भाव विह्वल करने की प्रतिक्षा में पांच सौ वर्ष व्यतित हो गये। श्रीरामजन्मभूमि संभवत: विश्व का पहला प्रकरण होगा, जहां बहुसंख्यक वर्ग अपने अराध्य के लिए इतने वर्षों तक लड़ाई लड़ी हो। सबने उपासन पद्धति से ऊपर उठकर इसके लिए अपना योगदान किया। आज आत्मा प्रफुल्लित है कि मंदिर वहीं बना है, जहां प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लिया था। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार है। अभी गर्भगृह में बाल प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं।

    उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि सामूहिक चेतना में भी सफल सिद्ध हुआ है। आज पूरा भारत आनंदित हो उठा है। आज वे सभी बड़भागी हैं, जो रामकाज को करते जा रहे हैं। अपनी ही भूमि पर अयोध्या चोटिल होती रही, लेकिन राम की परंपरा संयम की सीख देती है और यह संयम बरतती रही। आज अयोध्या में त्रेतायुग दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज तीव्रगति से अयोध्या का विकास हो रहा है। यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के बिना संभव नहीं था।

    उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से आज सुगम्य अयोध्या, भव्य अयोध्या का सपना साकार हुआ है। आज करोड़ों रुपये यहां भव्यता के लिए लग रहे हैं। यहां चारों तरफ काम हो रहे हैं। राम वनपथ गमन पर यहां काम हो रहा है। आधुनिक पैमाने के अनुसार यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। संतों, पर्यटकों, जिज्ञासुओं की सुविधाओं के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है। यह लोक आस्था का विजय है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भारत की आंतरिक समरसता को सिद्ध कर रहा है। यह राष्ट्र मंदिर है। यह प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का निश्चय है। निश्चिंत रहिए, यहां कभी गलियों में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। यहां रामनाम कीर्तन से गलियां गुंजायमान होंगी। यह रामराज्य की उद्घोषणा भी है। यह समृद्धि समाज का द्योतक भी है। यहां के सभी पदाधिकारियों को हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading