Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    कर्नाटक के कूर्ग में बसा है जीवन का मनमोहक सुकून

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2021Updated:February 28, 2021 Indian tourism spots 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,371

    कूर्ग में चाय के हरे बागान और प्राकृतिक सौंदर्य की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। कर्नाटक के पश्चिमी घाटों की गोद में बसा कूर्ग बहुत ही ज्यादा सुंदर और आकर्षक स्थान है। इस पहाड़ी क्षेत्र में हर समय पर्यटकों की भीड़ रहती है। वीकएंड पर तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में कूर्ग घूमने आते हैं। तो चलिए जानते हैं इस खूबसूरत पहाड़ी इलाके में आप बहुत कुछ देख सकते हैं। सही मायने में कर्नाटक के इस कूर्ग में जीवन का मनमोहक सुकून बसा है।

    हाथियों के आचरण डालेंगे आपको आश्चर्य में

    दुबारे एलिफेंट कैंप में हाथियों का झुंड रहता है वास्तव में हाथियों के आचरण आपको आश्चर्य में डाल देंगे और अगर आप हाथियों के बच्चों को नहलाना या खाना खिलाना चाहते हैं, तो इस कैम्प में आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है। दुबारे एलीफेंट कैम्प में पहाड़ी खंड और हरी-भरी गहरी घाटियों के साथ-साथ घास के मैदान भी हैं।

    इस कैम्प में दर्जनों हाथियों और उनके बच्चे रहते हैं, जोकि निश्चित रूप से यात्रियों के लिए एक आकर्षण है। कूर्ग में छुट्टियां । मनाने आए पर्यटक इस कैप में घूमने जरूर आते हैं। अगर आप अपने बच्चों के साथ कूर्ग घूमने आ रहे हैं तो आपको इस एलीफैंट कैम्प जरूर आना चाहिए क्योंकि बच्चों को हाथियों को देखकर बहुत ज्यादा खुशी मिलती है।

    Image

    हरी-भरी घाटियों और घास के मैदानों से सम्रद्ध मंडला पट्टी

    हर दिन आपको हरी-भरी घाटियों और घास के मैदानों को टकटकी लगाकर देखने का मौका नहीं मिलता है। शहर की भागदौड़ और प्रदूषण भरी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए कूर्ग स्वर्ग से कम नहीं है। कूर्ग में मंडला पट्टी ऊंचाई पर स्थित एक जगह है जहां से शांत वातावरण में शानदार दृश्य नजर आते हैं। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी सपनों की दुनिया में आ गए हैं। मंडला पट्टी कूर्ग में एक ऐसा व्यू-पॉइंट है जहां केवल जीप द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। प्रकृति के सौंदर्य को करीब से देखने का शौक रखने वाले लोगों को कूर्ग के मंडला पट्टी व्यू-पाइंट पर जरूर आना चाहिए। यहां से कूर्ग क्षेत्र का सुंदर नज़ारा देखने को मिलता है।

    स्वर्ण मंदिर (तिब्बती मंदिर)

    कूर्ग में तिब्बती मठ जिसे स्थानीय रूप से स्वर्ण मंदिर के रूप में जाना जाता है, तिब्बती लोगों की समृद्ध संस्कृति और इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक पर्यटक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। मठ में मुख्य मंदिर क्षेत्र, एक स्कूल और कुछ दुकानें हैं। मठ की दीवारों पर विशेष जटिल कलाकृतियां बनी हुई हैं जो कि दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षित हैं। यहां पर आप स्वर्ण मूर्तियों के दर्शन भी कर सकते हैं। तिब्बत एवं बौद्ध धर्म के लोगों के लिए ये एक महत्वपूर्ण जगह है और आप भी इस मठ के दर्शन करने आ सकते हैं।

    शॉपिंग

    कहीं घूमने जाएं और खरीदारी ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। कूर्ग में भी आपको खरीदारी करने का खूब मौका मिलेगा। कूर्ग में सभी किस्मों की हाथ से निर्मित चॉकलेट के लिए जाना जाता है। कूर्ग में काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, चाय और कॉफी जैसे विविध मसालों के बाजार भी आपको मिलेंगे। कूर्ग की यात्रा इनके बिना पूरी नहीं होती है। कूर्ग में बड़ी मात्रा में फलों से शराब बनाई जाती है इसलिए अगर आपको एल्कोहल का शौक है तो आपको कूर्ग जरूर आना चाहिए। वहीं दूसरी ओर जो लोग शराब नहीं पीते हैं उन्हें भी कूर्ग में फलों से बनी एल्कोहल का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। आप यहां की शराब को अपने घर भी ले जा सकते हैं और अपने दोस्तों रिश्तेदारों को तोहफे में दे सकते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    2 Comments

    1. wepea.com on March 1, 2021 10:34 pm

      best suited post, i like it

      Reply
    2. zovre lioptor on August 1, 2021 1:27 pm

      Wow! This can be one particular of the most helpful blogs We have ever arrive across on this subject. Actually Fantastic. I’m also a specialist in this topic so I can understand your hard work.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading