कस्तूरी मेटल कंपोज़िट लिमिटेड (केएमसीएल) आईपीओ:
नई दिल्ली, जनवरी 20, 2026: इंजीनियर्ड स्टील फाइबर और इंडस्ट्रियल फ्लोरिंग सॉल्यूशंस की निर्माता कंपनी कस्तूरी मेटल कंपोज़िट लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹61-64 प्रति शेयर तय किया है। यह ₹17.61 करोड़ (ऊपरी बैंड पर) का फ्रेश इश्यू है, जिसमें 27.52 लाख इक्विटी शेयर्स (₹10 फेस वैल्यू) शामिल हैं। आईपीओ 27 जनवरी 2026 को खुलेगा और 29 जनवरी 2026 को बंद होगा (एंकर इंवेस्टर के लिए 23 जनवरी)। न्यूनतम आवेदन 4,000 शेयर्स का, उसके बाद 2,000 के गुणक में। शेयर्स बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।
कंपनी फंड का मुख्य उपयोग महाराष्ट्र के अमरावती में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (6,000 एमटी स्टील फाइबर + 500 एमटी मैक्रो सिंथेटिक पीपी फाइबर क्षमता) के लिए कैपेक्स में करेगी, बाकी सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए। 2005 में स्थापित केएमसीएल वर्तमान में अमरावती में तीन यूनिट्स चलाती है और सब्सिडियरी के जरिए फ्लोरिंग सॉल्यूशंस भी देती है। FY25 में राजस्व ₹57.21 करोड़ और PAT ₹2.07 करोड़ रहा, जबकि H1 FY26 में राजस्व ₹32.28 करोड़ और PAT ₹2.46 करोड़। हेम सिक्योरिटीज़ लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है।
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड आईपीओ: 20 जनवरी से खुलेगा ₹1,900 करोड़ का आईपीओ
लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज़ का ₹1,907 करोड़ (लगभग ₹1,907.27 करोड़) का आईपीओ आज 20 जनवरी 2026 से खुल गया है और 22 जनवरी 2026 तक खुलेगा (एंकर के लिए 19 जनवरी)। प्राइस बैंड ₹118-124 प्रति शेयर है। न्यूनतम लॉट 120 शेयर्स (ऊपरी बैंड पर न्यूनतम निवेश ≈ ₹14,880)। इसमें ₹1,000 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹907 करोड़ तक ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
फंड का उपयोग नेटवर्क विस्तार, टेक्नोलॉजी मजबूती और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा। शेयर्स बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे (एनएसई नामित)। ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और हाइपरलोकल डिलीवरी की बढ़ती मांग के बीच यह आईपीओ लॉजिस्टिक्स टेक सेक्टर के ग्रोथ में निवेश का बड़ा अवसर है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली और जेएम फाइनेंशियल बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
बता दें कि यह दोनों आईपीओ निवेशकों के लिए अलग-अलग सेक्टर (मैन्युफैक्चरिंग vs लॉजिस्टिक्स टेक) में अवसर पेश कर रहे हैं। संभावित निवेशक रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) पढ़कर जोखिमों का आकलन करें।






