शांति का दौर जारी, वार्ता पर बानी सहमति, यूक्रेन- बेलारूस सीमा पर होगी बातचीत दोनों देश तैयार, 400 यूक्रेन के सैनिक गिरफ्तार, 975 सैन्य ठिकाने नष्ट किए, खारकीव में घुसी रूसी सेना
यूक्रेन के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गयी है और सड़कों पर लड़ाई चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। खारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए है। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी।
यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिख रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज चौथा दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेन के कई शहरों में घुस गए हैं। यूक्रेन के खार्किव शहर के क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर खार्किव की सड़कों पर रविवार को यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों से लड़ाई की।
गवर्नर ओलेह सिनेगुबोव ने कहा कि रूसी दुश्मन के हल्के सैन्य वाहन शहर के केंद्र सहित पूरे खार्किव में घुस गए हैं। साथ ही कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बल रूसी सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। हम अपने नागरिकों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको की ओर से जारी।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में फैसला :
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय जाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपना आवेदन आईसीजे को सौंप दिया है।
रूस से बातचीत के लिए यूक्रेन तैयार:
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से बेलारूस में बातचीत करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है।
यूक्रेन से नागरिकों का पलायन :
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि पड़ोसी देशों में पहुंच रहे यूक्रेन के नागरिकों की संख्या अब दो लाख के पार चली गयी है। शरणार्थियों मामलों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने ट्वीट किया कि रूसी बलों के आक्रमण की वजह से भाग रहे लोगों की संख्या अब लगातार बदल रही है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एजेंसी ने अनुमान जताया की यूक्रेन से लगभग 150000 नागरिक भागकर पोलेंड और हंगरी रोमानिया चले गए।