Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    पेशाबकांड एक गन्दी सोच का परिणाम

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2023Updated:July 11, 2023 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728

    देश कितनी भी क्यों न प्रगति कर ले लेकिन जब तक व्यक्ति के दिमाग में मानसिक रूप से प्रगति नहीं होगी तब तक सच्ची प्रगति नहीं हो सकती ! सच तो यह है कि आज भी हमारे समाज का एक बड़ा भाग मध्ययुगीन सोच से ग्रस्त है और उसी के हिसाब से चल रहा है।

    हाल ही में मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक पर पेशाब कांड की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्यों समाज में इस तरह की मानसिकता जड़ें जमाए है कि तथाकथित ऊंची जाति के लोग मौका मिलते ही दलित, आदिवासी की अस्मिता को कुचलने में तनिक भी संकोच नहीं करते। हालांकि ऐसे मामलों के खिलाफ कड़े कानून हैं मगर अक्सर सवर्ण कही जाने वाली जातियों के पहुंच वाले लोगों को उन कानूनों की धज्जियां उड़ाते देखा जाता है। इसका एक कारण यह भी है कि कानून का पालन करने वालों में ज्यादातर वही लोग हैं जो समाज की उच्च कही जाने वाली जातियों से संबंध रखते हैं।

    यही कारण है कि ऐसी घटनाओं की एफआईआर दर्ज करने तक में थानों में टालमटोल की जाती है। कई बार बलात्कार की शिकार महिलाओं को समझा-बुझा कर या डरा-धमका कर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है।

    #MP सही मे गजब है, परवेश शुक्ला नाम के इस भाजपाई जानवर को जितनी भी दंड मिले वो कम है l#parveshShuklaJanwar #MpPeshabKand pic.twitter.com/zsQHu0CxoU

    — Ajay kumar Singh (@ajayks79) July 5, 2023

    आमतौर पर यह धारणा बन गई है कि दलितों -आदिवासियों के साथ कुछ अमानवीय व्यवहार हो भी तो कोई कठोर सजा नहीं मिलने वाली है। मध्य प्रदेश की घटना के पेशाब कांड का आरोपी हालांकि गिरफ्तार हो गया है और उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि इससे उसकी सोच बदल गई है। ऐसे में यह साफ है कि जब तक व्यावहारिक धरातल पर दलितों, आदिवासियों के प्रति सम्मान पैदा नहीं होगा, तब तक उनके साथ ऐसी घटनाएं नहीं रुकने वाली हैं। इसलिए कोई ताज्जुब नहीं कि मध्य प्रदेश जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो जाय।

    इस केस का एक दूसरा पहलू यह भी है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उस पीड़ित व्यक्ति के पैर धोकर उसका खोया सम्मान वापस करने की कोशिश की लेकिन राजनितिक दलों ने इसे चुनावी रणनीति बताया । वहीँ दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक बढ़ी बहस छिड़ी हुयी है जिसमे यह कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति के माननीय सीएम ने पैर धोये वह व्यक्ति पीड़ित से मेल नहीं खाता है ?

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading