Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    व्यवस्था के अजब हालत की पोल खोलता नाटक ‘थ्री स्ट्रेंजर्स’

    ShagunBy ShagunJuly 20, 2023Updated:July 20, 2023 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 750

    उर्मिल रंग उत्सव की चौथी शाम

    लखनऊ 20 जुलाई। निराशा से आशा की ओर बढ़ने का संदेश देते और व्यवस्था का क्रूर चेहरा उजागर करती समाज की एक तस्वीर तीन पीढ़ियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से रंगप्रस्तुति ‘थ्री स्ट्रेंजर्स’ मंच पर रखती है। आत्महत्यात्मक प्रवृत्ति को लेकर रचे इस नाटक का मंचन डा.उर्मिल कुमार थपलियाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित दूसरे उर्मिल रंग उत्सव की चौथी शाम स्ट्रेंजर्स स्ट्रेंजर्स थिएटर रंग संस्था की ओर से संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में अनिल कुमार चौधरी के लेखन और निर्देशन में किया गया।

    https://shagunnewsindia.com/urmil-rang-utsav-maharathi-landed-on-the-stage-forcing-reconsideration/

    वर्तमान व्यवस्था और हालात पर गौर करने को विवश करती है डार्क कॉमेडी:

    आधुनिक नाट्य तकनीकों से भरे हुए ‘डार्क कॉमेडी’ के रूप में प्रस्तुत इस नाटक की कहानी अपने जीवन से निराश हो चुके तीन अजनबियों के आत्महत्या करने पहुंचे एक ही जगह मिलने से प्रारंभ होती है। यह तीनों अपनी अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते इस क्रूर व्यंग्य में प्रेक्षकों के सामने आते हैं। वह संयोगवश एक सामान्य रेलवे स्टेशन पर एक दूसरे से टकरा जाते हैं। आत्महत्या करने में बाधक उन्हें एक-दूसरे की उपस्थिति नहीं सुहाती। उनके आपसी संवाद और तू तू मैं मैं जहां दर्शकों को हंसाते हैं तो वहीं उन चरित्रों की कोशिश एक दूसरे को वहां से भगाने की रहती है क्रमश: बढ़ते-बढ़ते नाटक उन अजनबियों को यह अहसास कराता है कि कुछ ऐसा है जो उन सभी में कॉमन है और वह एक जैसी ही परिस्थितियों में समाज से जूझ रहे हैं और उन्हें आगे भी जूझना चाहिए। तभी राजनीतिक दबाव में वहां तीन कुख्यात अपराधियों के नाम पर तीन आम मजदूरों को लेकर उनका इनकाउंटर करने पुलिस पहुंच जाती है। तीनोंं छिप जाते हैं पर बुजुर्ग से ये अन्याय भ्रष्टाचार नहीं देखा जाता। उसके हस्तक्षेप से बात इतनी बिगड़ जाती है कि पुलिस मजदूरों के साथ उन्हें भी मार देती है। दर्शकों के लिए ये घटना एक उदाहरण बनकर वर्तमान व्यवस्था और हालात पर गौर  करने को विवश करती है। प्रस्तुति के दृश्य वास्तव में एक रेलवे प्लेटफार्म का अहसास करा रहे थे।

    https://shagunnewsindia.com/urmil-rang-utsav-the-seventh-horse-of-the-sun-philosophy-of-love-and-compulsion/

    इन सभी का रहा खास योगदान :

    नाटक में अजनबी एक- जीवन सिंह रावत, अजनबी दो- पीयूष वर्मा, अजनबी तीन- अनिल कुमार चौधरी, स्टेशन मास्टर- शिवम सिंह, एसटीएफ सिपाही एक- अंशुल शुक्ला, एसटीएफ सिपाही दो- प्रज्ज्वल, एसटीएफ सिपाही तीन- शुभम, एसटीएफ सिपाही चार- सतेंद्र, मज़दूर एक- अंचित, मज़दूर दो- विनय और मज़दूर तीन- शिवा बनकर उतरे। मंच परे प्रकाश- मनीष सैनी, संगीत- विकास, मंच प्रबंधन- रिया, शिमाली व तान्या का रहा। निर्देशक सहायक की जिम्मेदारी विनय और शिवा ने निभायी।

    #उर्मिल रंग उत्सव #डार्क कॉमेडी
    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading