Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    उर्मिल रंग उत्सव: दोहरे चरित्र और स्वार्थ पर हंसाता ’मॉडल विहार’

    ShagunBy ShagunJuly 21, 2023 लखनऊ No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 801

    उर्मिल रंग उत्सव अंतिम संध्या

    लखनऊ, 21 जुलाई। लालच और भौतिक सुख पाने की लालसा की बदौलत झूठ, भ्रष्टाचार, अनैतिकता, ईर्ष्या, आडम्बर आदि बुराइयाँ शिक्षित समाज को पतन की ओर ले जा रही हैं। पढ़े लिखे लोग भी स्वार्थवश बहुत सहजता के साथ छल-कपट, प्रपंच को अपना लेते हैं। उर्मिल रंग उत्सव की अंतिम शाम हंसी-हंसी में ऐसा बहुत कुछ कह जाने वाले नाटक ’मॉडल विहार’ का मंचन संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में ललित सिंह पोखरिया के लेखन निर्देशन में किया गया।

    डा.उर्मिलकुमार थपलियाल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस पांच दिवसीय समारोह में निसर्ग संस्था के कलाकारों द्वारा मंचित नाटक की कहानी के अनुसार सेवानिवृत्त टीचर तुलसीराम सेवक अभी तक पत्नी कलावती के साथ एक पुराने मोहल्ले में सुख से रहते आए हैं। जहाँ के लोग बड़े मिलनसार और प्रेम भाव वाले हैं, पर वहाँ आये दिन पानी, बिजली या अन्य प्रकार की कोई न कोई समस्या हो जाती है। इस कारण उनके दोनों पुत्र बहुत चिन्तित रहते हैं। उनके दोनों पुत्र बड़े कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार आईएएस ऑफ़िसर हैं। सेवक जी के न चाहते हुए भी उनके दोनों पुत्र विकसित मॉडल विहार कॉलोनी में एक मकान खरीद लेते हैं। सेवक जी न चाहते हुए भी पुत्रों की ज़िद से मॉडल विहार में रहने आ जाते हैं।

    मॉडल विहार के उस सेक्टर में उच्च शिक्षित प्राध्यापक, डॉक्टर, वकील, सरकारी उच्चाधिकारी तो हैं, लेकिन सभी तुच्छ मनोवृति के हैं। धन के लोभ में अनैतिक कार्य करने वाले वे सभी एक दूसरे के प्रति अपने मन में घोर ईर्ष्या रखते हैं, पर प्रत्यक्ष रूप से बड़े भले बने रहते है। ये लोग सेवक जी के रहने आने से बहुत पहले ही पता कर लेते हैं कि सेवक जी के दोनों पुत्र आईएएस ऑफिसर हैं। हर कोई यह प्रयास करता है कि सेवक जी के साथ उसकी बड़ी घनिष्ठता स्थापित हो जाय ताकि अपने अनैतिक कार्यों के कारण कभी कोई समस्या आ जाने पर सेवक जी के आईएएस पुत्रों की सहायता से समस्या का निवारण हो जाय। उनके आ जाने के बाद लोग सेवक जी से मिलने आते हैं और उनका प्रिय बनने के प्रयास में कॉलोनी के दूसरे लोगों की बुराई करते रहते हैं। इन सभी लोगों की बातों से समाज में दोहरा चरित्र जी रहे उच्च शिक्षित लोगों की पोल खुलती रहती है। कुछ ही दिनों में सेवक जी के सम्मुख सब की वास्तविकता प्रकट हो जाती है।

    समाज के प्रबुद्ध वर्ग की विसंगतियों को उजागर करते हुए महत्वपूर्ण सन्देश देने वाले इस नाटक में तुलसीराम सेवक के चरित्र में शरदेन्दु सागर शर्मा के साथ कलावती- लकी लक्ष्मी कान्त, बालकराम- अनुराग शुक्ला, देवीना- नीशू सिंह और चिन्नी- अभिषेक सिंह बने थे। इनके साथ ही लेखक निर्देशक ललित डॉक्टर, प्रेमरंजन शास्त्री, वकील, सीडीए व टीटू की भूमिकाओं में लोगों को हंसाने उतरे।

    मंच परे दृश्यमंच व्यवस्था यजुवेन्द्र कमल व राजवीर गौड़ की, मंच सामग्री- विशाल सिंह व शहबाज़ खान की, वेशभूषा- नीशू सिंह व लकी लक्ष्मीकान्त की, प्रकाश संचालन- मनीष सैनी के साथ सहायक- अनुराग शुक्ला का, संगीत संचालन- राहुल शर्मा का, मुखसज्जा- शहीर अहमद की और मंच प्रबन्ध- जय तिवारी का रहा। अंत में संयोजक द्वय सत्येन्द्र-रितुन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    #Urmil Rang Utsav
    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading