Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कहते थे कालाधन मिटा दूंगा और आपके अकाउंट में 15 लाख रुपये डाल दूंगा, कुछ हुआ क्या : राहुल गांधी

    ShagunBy ShagunMarch 6, 2022Updated:March 6, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    उत्तर प्रदेश से जाति-धर्म की राजनीति को बदलिए: प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश में आखिरी और सातवें चरण का चुनाव सोमवार को है ऐसे में राजनीति की गर्मी पूरे चरम पर है। ऐसे में कांग्रेस के राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वाराणसी के पिंडरा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। पिंडरा में जनसभा करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने बाबा के दर्श कर पूजा-अर्चना की और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

    पिंडरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में एक बहुत बड़ा निर्णय लेना है। उत्तर प्रदेश किस रास्ते पर चलेगा, एक तरफ बीजेपी, सपा, बसपा है दूसरी ओर कांग्रेस। नरेंद्र मोदी जी 2014 से प्रधानमंत्री हैं, पहले उनके हर भाषण में रोजगार की बात होती थी, कहते थे 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा। कालाधन मिटा दूंगा और आपके अकाउंट में 15 लाख रुपये डाल दूंगा।

    मैं सवाल पूछता हूं कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी जी 2 करोड़ रोजगार की बात क्यों नहीं करते हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते। क्या कारण है कि वह अब रोजगार, किसान, कालेधन की बात नहीं करते हैं। मोदी ने 2 हवाई जहाज ख़रीदे उसमें उत्तर प्रदेश का हवाई चप्पल वाला कोई नहीं बैठ सकता।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पूरे देश में हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिन्दू धर्म का मतलब सच्चाई है, सत्य है। यह लोग हिंदू धर्म के नाम पर नहीं झूठ के नाम पर वोट लेते हैं। हमारे धर्म में कहीं नहीं लिखा कि देश की जनता के सामने जाओ और लाखों करोड़ों लोगों के सामने झूठ बोलो।

    उन्होंने कहा कि मैंने रामायण, महाभारत पढ़ा है, यह कहीं नहीं पढ़ा कि काशी में शिव जी के धाम में आकर झूठ बोलो। किसी भी धर्म में ये नहीं सुना कि झूठ बोलो। यहां सिर्फ धर्म पर वोट नहीं लिया जा रहा है, यहां पर झूठ पर वोट लिया जा रहा है। मैं मर जाऊंगा, लेकिन इस स्टेज से आपसे कभी नहीं कहूंगा कि आपके अकाउंट में 15 लाख डाल दूंगा। मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं कि आपके मुंह पर कभी झूठ नहीं बोल सकता।

    श्री राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया वालों को दबाकर रखा है, यह लोग सवाल पूछ नहीं पाते हैं, डरते हैं, नौकरी चली जाएगी। मोदी जी आते हैं, झूठ बोलते हैं, और कहते हैं कि मैं हिंदू धर्म की रक्षा करता हूं। नहीं मोदी जी, आप धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो। आप धर्म की या गरीबों, किसानों, मजदूरों की रक्षा नहीं करते। आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करते हैं।

    जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि काशी की इस पवित्र धरती पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताइये, आपके क्षेत्र का विकास होगा। आप सब राजनीतिक दलों और नेताओं की नीति और नीयत के आधार पर पहचानिये। राजनीतिक दलों को उनके काम के आधार पर वोट दीजिए। क्योंकि नेताओं की मानसिकता बन गई है कि जाति-धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा, तो जनता की समस्याओं पर बात क्यों करें। इसलिए इस राजनीति को बदलिए। जागरूकता के साथ अपना और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर वोट कीजिए।

    जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुजरात मॉडल फेल हो गया है। छत्तीसगढ़ मॉडल आज चर्चा में है। छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाना पड़ेगा। फसल के उचित दाम और कजमाफी के लिए, महंगाई से छुटकारा पाने के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की सरकार बनाइए।

    Shagun

    Keep Reading

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading