Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    लखनऊ के नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड की FIR

    ShagunBy ShagunMarch 14, 2018 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 776

    छात्राओं से अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दिये जाने से मचा हड़कम्प

    लखनऊ, 14 मार्च। राजधानी के प्रतिष्ठित नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने व विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दिये जाने से हड़कम्प मच गया। पीड़ित छात्राओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिससे आक्रोशित परिजन भारी संख्या में कालेज पहुंच गये और हंगामा काटने लगे। बवाल व हंगामे की सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य कालेज परिसर आवास में जाकर छिप गये।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के परिजन की तहरीर पर छेडखानी, अश्लील हरकत करने, धमकाने व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    यह घटना हजरतगंज के राणा प्रताप मार्ग स्थित नेशनल इण्टर कालेज में हुई। पीड़िता 11 वीं की छात्रा का कहना है कि बीते सोमवार दोपहर वह कालेज अपने वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट लेने गई थीं। प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह ने उसे अपने कार्यालय में बैठा लिया। वह उसका हाथ पकड़कर छेडखानी व अश्लील हरकत करने लगे। उसके विरोध करने पर बोर्ड परीक्षा में रोकने की धमकी देने लगा जिस पर वह हाथ छुड़ाकर कमरे से बाहर आ गयी। इसके बाद उसकी कुछ साथी छात्राएं प्रधानाचार्य के कमरे में गयी। जहां उन्होंने उन लोगों से भी अश्लीलता की। पीड़ित छात्राओं ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना से आक्रोशित परिजन मंगलवार सुबह कालेज पहुंच गये और हंगामा काटने लगे। परिजनों के हंगामे की जानकारी मिलते ही आरोपी प्रधानाचार्य कालेज परिसर स्थित आवास भाग गये और कमरा अन्दर से बंद कर लिया।

    पीड़ित छात्राओं का कहना है कि प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह कार्यालय बुलाकर छेड़खानी करते थे। वह परीक्षा में फेल करने व कम नम्बर देने की धमकी दे गलत जगह हाथ लगाते थे। जबारन अपने हाथों से खाने को मजबूर करते थे और उन्हें छूने की कोशिश करते। विरोध करने व उनके खिलाफ आवाज उठाने पर कालेज से बाहर निकालवने की धमकी देते थे। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि क्लास खत्म होने के बाद वह किसी ने किसी बहाने छात्राओं को कार्यालय में बुला लेते थे और रोमांटिक गाने लगाकर कहते है कि यही जिन्दगी है। वहीं कालेज की कई शिक्षकों ने अपने नाम गोपनीय रखे जाने पर कहा कि प्रधानाचार्य की गंदी नियत की बात से पूरा कालेज वाकिफ है।

    उनके कार्यालय में जब भी कोई छात्रा या शिक्षिका जाती हैं तो उनके पीछे-पीछे किसी बहाने से पुरुष शिक्षक या चपरासी भी आस-पास पहुंच जाते हैं ताकि वह कुछ गलत हरकत न कर सकें। महिला अध्यापकों ने बताया कि प्रधानाचार्य का महिलाओं के प्रति अजीबो गरीब रवैया था फिर चाहे महिला अधेड़ उम्र की अध्यापिका हो स्कूल में पढने वाली छात्रा, हर किसी को गलत निगाहों से देखते हैं। परिजनों व छात्राओं के हंगामे व बवाल की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।

    पुलिस ने आक्रोशित परिजनों व छात्राओं को समझा-बुझाकर शान्त करने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने एक छात्रा के पिता व दो अन्य छात्राओं की ओर से दी गई तहरीर के आधार मुअसं 237/18 धरा 354, 504 व 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत प्रधानार्चाय उमाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की ओर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। कालेज में परिसर व उन जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। जिस जगह पर छात्राओं ने अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगाया है।

    साजिशन फंसाया जा रहा है


    आरोपी प्रधानाचार्य उमाशंकर का कहना है कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। कालेज के दो शिक्षकों आर.पी. सिंह व सुनरी मिश्रा साजिशन उसे फंसा रहे है। पूरे कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। प्रधानाचार्य का कहना है कि फुटेज के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाये।

    छात्रों के साथ नहीं होगा अन्याय

    इस शर्मनाक घटना की जानकारी होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता आर.पी.मिश्रा का कहना है कि छात्राओं के साथ किसी भी हाल में अन्याय नहीं होने देंगे। जांच में यदि आरोप सही पाये गये तो शिक्षक संघ खुले तौर पर प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading