नाराज छात्रों ने सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर विवि प्रशासन को दिया प्रार्थना-पत्र
लखनऊ, 03 अक्टूबर 2018: बीबीएयू विश्वविद्यालय के परिसर में पिछले कई महीने से भयानक जहरीले साँपो का निकलना जारी है लेकिन इसके बावजूद भी विवि प्रशासन ने इसकी रोकथाम के लिए कोई भी ठोस पहल नहीं की है। इससे नाराज छात्रों ने आज सुरक्षा मुहैया कराने के संबंध में विवि के कार्यवाहक कुलपति, कार्यवाहक कुलसचिव, कुलानुशासक और छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्लू) को प्रार्थना-पत्र भी दिया।
बता दें कि विवि में इस समय रोजाना क्लासेज हो रही है और लखनऊ के समस्त हॉस्टल छात्र/ छात्राओं से लगभग पूरे भरे हुए हैं। ऐसे में छात्र/ छात्राओं का पठन- पाठन से सम्बंधित व कैंटीन तक आना जाना लगभग देर शाम तक लगा रहता है। इस दरम्यान यदि उनका पैर अनजाने में किसी जहरीले साँप पर पड़ गया तो यह विवि के लिए बड़ी अनहोनी हो सकती है।
छात्रों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में लगभग तीन महीनों से सिद्धार्था बॉयज हॉस्टल, कनिष्का बॉयज हॉस्टल, चित्रलेखा गर्ल्स हॉस्टल, पुस्तकालय के तृतीय तल व परिसर के अन्य जगहों पर दर्जनों साँप निकल चुके है। और अभी भी विवि परिसर में साँपो का निकलना लगातार जारी हैं।
उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को सिद्धार्था बॉयज हॉस्टल के गेट पर तीस मिनट के अंदर दो जहरीले साँप निकले और उसके बाद पुस्तकालय से लेकर हेल्थ सेंटर के पास कई जहरीले साँप निकले। विश्वविद्यालय परिसर की सड़कों पर प्रतिदिन शाम होते ही साँपो के निकलने के डर एँव भय के कारण छात्र हॉस्टल से रात को पढ़ने के लिए पुस्तकालय जाना बंद कर दिया है क्योकि विवि परिसर में साँपो का लगातार निकलने से छात्र/छात्राओं के अंदर साँपो के काटने का डर सताने लगा है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त घटनाओ से विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर तीन महीने से लापरवाही और खिलवाड़ कर रहा है । विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते छात्रों में काफी रोष हैं।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते छात्रों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो छात्रों के साथ कभी भी घटना घट सकती है। जिसकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी।
उन्होंने विवि प्रशासन से अपील की कि समस्त छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए जहरीले साँपो से बचने एँव छात्रों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था कराएं। जिससे छात्र /छात्राएं बिना भय एँव डर से अपना पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से कर सके।
छात्र/छात्राओं की यह की रही माँगे:
- विश्वविद्यालय परिसर के हेल्थ सेंटर (हेल्थ सेण्टर) में रात को डॉक्टर की व्यवस्था की जाएं।
- विश्वविद्यालय परिसर के हेल्थ सेंटर में (हेल्थ सेण्टर) साँप के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन एँव दवाई की व्यवस्था की जाएं।
- विश्वविद्यालय परिसर के हेल्थ सेंटर (हेल्थ सेण्टर) में 24 घण्टे एम्बुलेंस गाड़ी में डीजल भरा रहना चाहिए और साथ ही 24 घण्टे एम्बुलेंस ड्राइवर की व्यवस्था होनी चाहिए।
- विश्वविद्यालय परिसर में जहरीले साँपो को पकड़ने के लिए तत्काल एक सपेरे की नियुक्ति करनी चाहिए।







