Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पॉवर कार्पोरेशन को आयोग की फटकार, एमडी को किया तलब

    By August 6, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526

    आयोग ने पूछा विद्युत वितरण संहिता 2005 की धारा 6.1(सी) का क्यों किया गया उल्लंघन

    लखनऊ, 06 अगस्त 2018: पूरे उत्तर प्रदेश में पॉवर कार्पोरेशन द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से माह की 15 तारिख तक विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं अपनी रीडिंग लेकर बिल जमा करने पर रोक लगाने के मामले को उप्र विद्युत नियामक आयोग ने काफी गम्भीरता से लिया है।

    समाचार पत्रों में छपी खबर के आधार पर आयोग अध्यक्ष आरपी सिंह व सदस्य एसके अग्रवाल व कौशल किशोर शर्मा इस मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुये पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक को 21 अगस्त को तलब करते हुये विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 142 के तहत नोटिस भेजा है।

    आयोग द्वारा जारी नोटिस में यह माना गया है कि पॉवर कापोरेशन द्वारा विद्युत वितरण संहिता की धारा 6.1(सी) का उल्लंघन किया गया है इसलिये क्यों न प्रबन्ध निदेशक पावर कार्पोरेशन के खिलाफ कार्यवाही की जाये? आयोग द्वारा जारी नोटिस में यह भी लिखा गया है कि पावर कार्पोरेशन का इस आदेश से भले ही कोई वाणिज्यक इन्ट्रेस्ट रहा हो लेकिन यह व्यवस्था विद्युत वितरण संहिता का उल्लंघन है।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले की प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से लड़ाई लड़ रहे राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा की तरफ से विद्युत नियामक आयोग में सुबह ही पावर कार्पोरेशन के खिलाफ एक अवमानना वाद दाखिल करते हुये पावर कार्पोरेशन के प्रबन्धन के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 142 के तहत कार्यवाही मांग उठाई गयी थी।

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा यह मामला काफी गम्भीर है जिस प्रकार से पॉवर कार्पोंरेशन ने विद्युत अधिनियम के तहत बनायी गयी वितरण संहिता 2005 का खुला उल्लंघन किया गया है वह अपने आप में सोचनीय है इसी प्रकार पहले भी विद्युत उपभोक्ताओं के भार बढ़ाने के मामले में भी बिजली कम्पनियों द्वारा बिना नोटिस के भार बढ़ा दिया गया था जिस पर आयोग द्वारा दी गयी नोटिस का जवाब आज तक बिजली कम्पनी नहीं दिया है पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से लम्बे समय से उपभोक्ताओं का उत्पीड़न चल रहा वह एक चिन्ता का विषय है।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा पूरे प्रदेश में पावर कार्पोरेशन द्वारा सुनाये गये इस फैसले से लगभग 6 लाख विद्युत उपभोक्ता प्रभावित हो रहे थे जो अपने आप में उपभोक्ताओं का हनन है।

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading