Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    पर्यटन व फ़िल्म शूटिंग को प्रोत्साहन

    By December 29, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का प्रयास कर रहे है। पर्यटन व तीर्थाटन की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। इस क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के अनेक स्थान प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की दृष्टि बहुत समृद्ध है। सरकार का पहले से प्रयास रहा है कि इन स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग हेतु पर्याप्त सुविधा है। सरकार इसके मद्देनजर अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। इससे इन स्थानों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का भी सृजन होगा।

    इस संबन्ध में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता गोविंदा ने गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी ने बताया कि गोरखपुर के रामगढ़ सहित अनेक स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण किया गया है। योगी ने गोविंदा को भव्य दिव्य प्रयागराज कुम्भ की भी जानकारी थी। इस संबन्ध में उन्होंने गोविंदा को स्मारिका भी भेंट की।

    इसके अलावा योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक सौ पचासी करोड़ रुपए लागत की बीस परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें चौदह परियोजनाओं का लोकार्पण तथा छह परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना सभी शिक्षकों का दायित्व है। इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सभी शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में कार्य करना चाहिए। शिक्षण संस्थाओं में बेहतर शिक्षा का माहौल सृजित हो, जो समाज एवं राष्ट्रहित में हो। शासन की नीतियों की जानकारी छात्रों को अवश्य देनी चाहिए।

    योगी ने साफ कहा कि नागरिकता अधिनियम कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। इस अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश के जो भारत में शरणार्थी हैं, उनको नागरिकता प्रदान करना है। नकारात्मक सोच से किसी का विकास नहीं हो सकता है। विकास के लिए सकारात्मक सोच होनी चाहिए, तभी सुख, समृद्धि एवं राष्ट्रहित होगा। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करे। राष्ट्रहित में सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

    प्रदेश सरकार विकास को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। आगामी वर्ष से प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा। यह लोक कल्याण का कार्यक्रम है। गरीबों को आयुष्मान योजना, आवास, रसोई गैस कनेक्शन, पेंशन आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

    सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के हर गरीब वर्ग को बिना भेदभाव के उपलब्ध कराया जा रहा है। नकलविहीन परीक्षा शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। पूर्व की तरह नकल की छूट देकर सरकार नौजवानों, छात्रों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। दो हजार चौबीस तक पाइप पेयजल योजना के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    August 7, 2026
    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    August 7, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 6, 2026
    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    August 6, 2026
    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading