Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    नारद मुनि ने विष्णु भगवान से क्या माँगा और क्या मिला!

    ShagunBy ShagunNovember 15, 2022 Featured 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,330

    शास्त्रों में विष्णु जी और नारद मुनि से जुड़ा एक किस्सा है। नारद मुनि को इस बात अहंकार हो गया था कि उन्होंने कामदेव को पराजित कर दिया है। जब ये बात उन्होंने विष्णु जी को बताई तो उन्होंने नारद मुनि का अहंकार दूर करने की योजना बनाई।

    विष्णु जी ने अपनी माया से एक सुंदर नगरी बसाई। नारद मुनि ने उस माया नगरी में पहुंच गए। वहां उन्होंने राजकुमारी विश्वमोहिनी को देखा, वह बहुत सुंदर थी। नारद जी को मालूम हुआ कि राजकुमारी का स्वयंवर होने वाला है। विश्वमोहिनी की सुदंरता देखकर नारद मुनि के मन में विचार आया कि इससे तो मुझे विवाह करना चाहिए। नारद मुनि के मन में ये विचार आते ही वे तुरंत विष्णु जी के पास पहुंच गए।

    Image
    Narad ghat

    नारद मुनि ने विष्णु जी को पूरी बात बताई और कहा कि आप मुझे आपका सुंदर रूप दे दीजिए। स्वयंवर हो रहा है तो कन्या उसे ही पसंद करेगी, जो दिखने में सुंदर होगा। इसलिए आप मुझे अपना रूप दे दीजिए। विष्णु जी ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं आपकी ये इच्छा जरूर पूरी करूंगा। विष्णु जी ने नारद को वानर का मुख दे दिया। नारद मुनि इस बात से बेखबर थे और वे ऐसे ही स्वयंवर में पहुंच गए। जब वे वानर रूप में स्वयंवर में पहुंचे तो वहां उनका अपमान हो गया। जब नारद मुनि को असलियत मालूम हुई तो वे विष्णु जी पर गुस्सा हो गए।

    उन्होंने विष्णु जी से पूछा कि आपने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? विष्णु जी ने जवाब दिया कि जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वैद्य उसे कड़वी दवाई देता है, भले ही बीमार को वह दवा अच्छी न लगे। आप जैसे संत के मन में कामवासना जाग गई थी। इन वासनाओं को आपके मन से दूर करना था। इसलिए मैंने ही ये पूरी माया रची थी। नारद मुनि को विष्णु जी की बात समझ आ गई और अपनी गलती का अहसास हो गया।

    प्रसंग की सीख : इस प्रसंग की सीख यह है कि हमें दूसरों से सुख-सुविधाएं, धन-ऐश्वर्य नहीं मांगना चाहिए। ये चीजें हमें खुद अपनी मेहनत से अर्जित करनी चाहिए। अगर ये चीजें दूसरों से मांगी जाएगी तो अपमानित होना पड़ सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    1 Comment

    1. tlover tonet on December 17, 2023 12:19 pm

      Hello there! I could have sworn I’ve been to this website before but after checking through some of the post I realized it’s new to me. Anyhow, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back often!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading