Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बड़े बेआबरू होकर निकले तेरे कूंचे से !

    ShagunBy ShagunApril 20, 2022Updated:April 20, 2022 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 635

    जी के चक्रवर्ती

    सर्व विदित है कि 9 और 10 अप्रैल 2022 के मध्य रात्रि तक पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिर गई थी। इस बरख़ास्तगी में तरह- तरह के नाटकों को भी अंजाम दिया गया। जिसमे से कुछ ऐसी बातें सामने निकल कर सामने आयी और बहुत कुछ ऐसी भी बातें थी जिसे हमेशा-हमेशा के लिये दफन करने की भी कोशिशें हुई। बहरहाल, हम इमरान की सत्ता से वेदखल कर विदाई के हैरतअंगेज मामले में झांकने का प्रयास करेंगे।

    दिन 9,10 अप्रैल की रात आखिरकार इमरान के सत्ता से वेदखल होने का ऐसा क्या, क्यों और कैसे हुआ? इस मामले को लेकर कुछ समाचार पत्रों के रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि 9 अप्रैल 2022 के रात इमरान के बनीगाला स्थित घर के लॉन में एक हेलिकॉप्टर उतरा, जिसमे पाकिस्तान के दो महत्वपूर्ण व्यक्ति जिसमे से पहला व्यक्ति पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और दूसरे व्यक्ति आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम थे। इन दोनों ने इमरान खान से अलग कमरे में मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा देने को कहा था लेकिन इस बात पर इमरान खान भड़क गए और बदजुबानी पर उतर आये तो फिर उनमें से एक सख्श आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम ने इमरान खान की गाल पर एक जोरदार तमाचा रशीद कर दिया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार दरअसल इसके प्रमुख कारणों में यह है कि इमरान खान जनरल बाजवा को बर्खास्त करके पूर्व आईएसआई प्रमुख और अपने खास मित्र जनरल फैज हमीद को सेना प्रमुख के पद पर बैठाना चाह रहे थे। हमीद को आईएसआई से हटाने के लिये पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में बाजवा और इमरान के बीच के रिश्ते इस बात को लेकर बिगड़ गए थे। फैज मौजूदा समय मे पेशावर के कोर कमांडर पद पर आसीन हैं। सलीम साफी के अनुसार इमरान खान ने रक्षा सचिव को बुलाकर बाजवा की बर्खास्तगी एवं फैज हमीद को नया सेना प्रमुख बनाए जाने का अधिसूचना तैयार करा भी लिया था।

    9 अप्रैल 2022 की रात इमरान खान अपने घर के लॉन में किसी से फोन पर बात कर रहे थे इस कॉल को सेना की खुफिया विभाग ने इस कॉल को रोक कर सुन लिया था। दूसरी तरफ संसद में मतदान को टालने के लिए सभापति एवं उप सभापति द्वारा अनेको तरह के गैर संवैधानिक पैंतरो को अंजाम देने में भी लगे हुए थे।

    इसके बाद से अचानक जैसे सभी चीजें रास्ते पर आ गईं। मतदान हुआ जिसमे इमरान सरकार पाकिस्तान से हमेशा-हमेशा के लिये विदा हो गईं।

    वैसे पाकिस्तान के इतिहास में शायद इमरान खान एक एसे प्रधानमंत्री मंत्री सिद्ध हुये जिन्होंने उनके सरकार के विरुद्ध घोर विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद सत्ता से चिपके रह कर हटने का नाम नही ले रहे थे तो एसे में पूरा विपक्ष संयुक्त रूप से इमरान को सत्ता से हटाने के लिए एक जुट हो गया था।

    खैर जो भी हुआ है इन सभी बातों के मद्देनजर यह कहना पड़ेगा कि पाकिस्तान में नेतृत्व बदलने के बाद अभी भी सब कुछ ठीक-ठाक कहा नही जा सकता है। सही अर्थों में यदि हम कहें तो पाकिस्तान के अब से बुरे दिन शुरू हुए हैं ऐसा केवल हमारा ही मानना नही है बल्कि एक पाकिस्तानी पत्रकार का कहना है कि 10 अप्रैल को सुबह तड़के लगभग 4 बजे इस्लामाबाद में बने 4 आलीशान मकानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा रेड मारी गई।

    जिनमें से एक मकान इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सोशल मीडिया विंग के प्रमुख अर्सलान खालिद का है। इस मकान से तमामो मोबाइल, लैपटॉप्स एवं डिजिटल डायरीयां जब्त कर अपने साथ ले गये हैं। दरअसल, ऐसा सुनने में आया था कि इमरान की षड्यंत्र सोशल मीडिया के माध्यम से सेना और सेना प्रमुख को बदनाम करने की थी। इस मामले में 12 लोगों को सैनिकों ने अपने हिरासत में ले चुकी है। खु‍फ़िया विभाग के प्रमुख और इमरान के प्रमुख सचिव रहे आजम खान देश छोड़कर भाग चुके हैं। जिसको लेकर आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां हो सकती है। इसी क्रम में आगे आने वाले समय मे भी बहुत कुछ घटना क्रम घटित होने की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता है।

    फिलहाल अब वहां शाहबाज़ सरकार का गठन हो चुका है और नए मंत्री मंडल का विस्तार भी हो चुका है देखना यह है कि वह अब भारत के प्रति कैसा रुख अखित्यार करता है ?

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading