Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    दुधवा में जब हुआ शेर से सामना !

    ShagunBy ShagunApril 17, 2022 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728

    वाइल्ड लवर: अनुराग प्रकाश की कलम से

    दुधवा का यूँ तो पूरा जंगल ही बहुत खूबसूरत है पर इसके सठियाना रेंज की खूबसूरती अद्भुत है। ये मेरा पसंदीदा एरिया भी है । बहुत सी पुरानी यादें जुड़ी है इस क्षेत्र से । इन्ही यादों में से एक छोटी सी घटना आपसे साझा कर रहा हूँ ।

    तकरीबन 17 साल पुरानी बात है ये मेरा सठियाना में 3 दिनों तक रुकने का प्लान था । मैं अकेला था और मेरे साथ रामस राना गाइड था । मई का महीना था सुबह 6 बजे जब हम घूमने निकले तो चीतलों के बड़े झुंडों के अलावा बारहसिंघा के कई बड़े झुंड दिखाए दिए और बाघ के ताजा पगमार्क तो दिखे पर महाराज के प्रतक्ष्य दर्शन नही हुए।

    मैंने रामस से यूं ही मजाक में कहा यार कुछ खास तो दिखा नही अभी तक तो वो बोला सर् धैर्य रखिये सठियाना में बाघ तो दिखेगा ही। सुबह की सफारी से वापस आकर हमने शाम की सफारी के लिए तय किया कि हम सतीमठ का चक्कर लगाकर मदरैया मचान की तरफ चलेंगे।

    इसी प्लान के साथ शाम क़ी सफारी शुरू की । सतीमठ ग्रास लैंड बहुत ही खूबसूरत है । इस ग्रासलैंड का पूरा चक्कर लगा कर मैंने गाड़ी एक जगह रोक कर जंगल की गतिविधि पर कान लगा दिए, कि कही से कोई कॉल सुनाए दे तो उस तरफ चला जाये ।

    कुछ वक्त ही गुजरा था कि अचानक मेरी नज़र ग्रासलैंड में स्प्रिंग की तरह उछलती एक चिड़िया पर पड़ी मैंने रामस से पूछा ये कौन सी चिड़िया है तो वो उस तरफ देखने लगा और जैसे ही वो दोबारा ऊपर उछली तो रामस की आंखों में एक अजीब सी चमक आई और वो अपने चिर परिचित लहजे में बोला । अरे सर् ये तो बंगाल फ्लोरिकन है । बहुत मुश्किल से दिखती है ये हम लोग खुशकिस्मत है जो हमे ये दिखाई दी ।

    हम लोग 15 मिनट तक उसका यही उछलना देखते रहे और फिर वहाँ से चल दिऐ। मदरैया मचान पहुचते हुए टाइम ज्यादा हो गया था इसलिए वहा ज्यादा देर रुकना ठीक नही था क्योंकि वह मचान रेस्ट हाउस से काफी दूर था । तो हमने जल्दी ही वापस होने का मूड बना लिया ।

    रास्ते मे वापस आते वक्त शाम होने लगी थी । तभी रास्ते मे एक बड़ी आकृति दिखाई दी हम लोगो ने सुरु में समझा की पास के किसी गाँव का भैसा आ गया है । लेकिन जैसे जैसे हम उसके करीब पहुचे देखा वो एक बहुत बड़ा टाइगर था जो पूरा रास्ता रोक के खड़ा था और रास्ते से उसके हटने का कोई इरादा नही लग रहा था । हम लोग गाड़ी बन्द करके रुक गए और रास्ते से उसके हटने का इंतजार करने लगे ।

    लेकिन वो बाघ वही बीच रास्ते मे बैठ गया। अब अंधेरा लगभग होने ही वाला था । रामस फिर अपने ही अंदाज़ में बोला महराज रास्ता छोड़ दे अब हमें निकल जाने दें । फिर मैंने गाड़ी स्टार्ट की उसकी आवाज से टाइगर ने कान खड़े किए और गाड़ी की तरफ देखा फिर धीरे से उठ कर किनारे झाड़ियों में चला गया।

    मैं थोड़ा रुक कर ताकि वो बाघ अंदर चला जाये तब मैं आगे चला और अपनी मारुति 800 कार से उसी जगह झाड़ी में देखा तो कार के दरवाजे से मात्र 8-10 फुट के दूरी पर वो बड़ा सा सर मुझे दिखाई दिया जिसे मैं ताउम्र नही भूल पाऊंगा।

    मानो उस टाइगर ने हमे सिर्फ निकलने का रास्ता दिया हो । दुधवा में बिताए अपने पुराने वक़्त को मैं कभी नही भूल पाऊंगा । हर बार जाता हूँ तो उन पुराने दिनों के दुधवा को ढूढने की कोसिस करता हूँ । लेकिन मायूस होकर लौटता हूँ तो किशोर दा का वो गाना याद आ जाता है। ” जिंदगी के सफर में गुजर जाते है जो मकाम वो फिर नही आते वो फिर नही आते “

    Shagun

    Keep Reading

    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    The Moon's Real 'Super-High-Res' Image!

    चाँद की असली ‘सुपर-हाई-रेज’ तस्वीर!

    गर्मी की थकान और सिरदर्द भगाने के 5 असरदार घरेलू उपाय

    गौतम बुद्ध की तीन अमर शिक्षाएं जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kansai Nerolac has put its paint to the toughest test by sending it into space! It remains vibrant even at -64°C temperatures at 86,000 feet.

    कंसाई नेरोलैक ने पेंट को अंतरिक्ष में भेजकर किया सबसे कठिन टेस्ट! 86,000 फीट ऊपर -64°C तापमान में भी चमक बरकरार

    April 24, 2026
    Public Outrage on the Streets of Nepal; Democracy at Risk.

    नेपाल में सड़कों पर जनाक्रोश, खतरे में लोकतंत्र

    April 24, 2026
    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    April 24, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    सीजफायर पर विवाद : ईरान पर अमेरिकी शिकंजा कसा! 31 तेल टैंकर घुमाए, नाकाबंदी से तेल निर्यात ठप

    April 24, 2026
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading