Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    लखीमपुर खीरी में ख़िले कमल

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2022 इलेक्शन No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 708

    जी के चक्रवर्ती

    जिस लखीमपुर खीरी में किसानों को महंगी गाड़ी तले रौंदे जाने को लेकर इतना शोर-शराबा और बवाल होने के बाद भी जिस केंद्रीय गृहराज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी को उनके पद से बर्खास्त नही किया गया जिससे देश के लोग हदप्रद रह गये थे। आज यहां यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिरकार यहां की आठ के आठों सीटों पर बीजेपी को इतने प्रचंड बहुमत से जीत कैसे मिली ?

    आप लोगों को शायद याद होगा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की अनेकों आलोचनाओं के बावजूद केंद्रीय सरकार ने उन्हें मंत्री पद से नही हटाये जाने वाली बात ही बीजेपी के हक में चली गईं। दूसरी तरफ यदि हम देखें तो कानपुर के विकास दुबे एनकाउन्टर के बाद शायद ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों की योगी और मोदी पर नाराजगी व्यक्त किये जाने वाली बातों के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व ने आशीष मिश्रा के खिलाफ तो कानूनी कार्रवाई किया लेकिन उनके पिता पर इस आग की आंच आने नही दिया शायद इसी समर्थन के परिणाम स्वरूप लखीमपुर खीरी में कमल का फूल खिला। वैसे देखा जाय तो ऐसी बातों से एक तरह का संदेश भी उत्पन्न होता है कि आज भी हमारे देश कि जनता जातिगत आधार पर मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है ।

    उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती की वह दौर भी कभी रहा है जब बसपा ब्राह्मणों के सम्मेलनों के आयोजनों के माध्यम से उन्हें खुश कर उनका मत हासिल किया, लेकिन मैजूदा समय मे भारतीय जनता पार्टी ने उनके स्वयं के नेताओं को किसी भी सूरत में समर्थन दिये जाने वाली बात से आज भाजपा को बसपा कि तुलना में उनके बड़े सुभचिंतक के रूप में लाखड़ा किया है इन सबके अतिरिक्त पार्टी के नेताओं के साथ पार्टी किसी भी सूरतेहाल में उनके साथ हमेशा खड़े रहने वाली बात हैं।

    एक बात तो आज के परिदृश्य बहुत स्पष्ट है कि देश की कोई भी राजनैतिक पार्टी नैतिकता और आदर्श को महत्व देने के स्थान पर अपने राजनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी स्तर की राजनीतिक निर्णय लेने में परहेज नही करती है।

    वैसे एक समय तो केवल उत्तर प्रदेश में ही नही वरण सम्पूर्ण भारत में गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग बहुत जोरो से उठी थी परन्तु ऐसे समय मे भी बीजेपी ने अपनी पार्टी में ब्राह्मणों के महत्व को समझते हुये गृहराज्य मंत्री के इस्तीफा नही लेने से इसका प्रभाव यहां के उस वर्गों के लोगों के मध्य होने से जनता ने सब कुछ भूला कर भाजपा प्रत्याशी को जीता कर वहां स्थापित कर दिया। इन्ही बातों के परिपेक्ष में यह कहना पड़ता है कि अकेले उत्तर प्रदेश में ही नही अपितु लगभग पूरे उत्तर प्रदेश की जनता आज से दो दशकों से पूर्व वाली समझ और दूरदर्शिता वाली स्थिति से ऊपर उठ चुकी है ऐसे में यह देश के लखीमपुर की जनता हो चाहे देश के किसी अन्य राज्य की जनता, वह जिसे चाहेगी उसे ही जिताएगी यह एक अलग मुद्दा है कि उस राज्य की जनता चुनावो के वख्त कितनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुये अपने लिये कैसे नेता का चुनाव करती है।

    अब यदि हम विशेषकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर राज्य की जनता की बात करें तो इतना सबकुछ होने के बावजूद भी आज लखीमपुर खीरी की सभी सीटें भाजपा की झोली गये हैं। इससे एक बात तो स्पष्ट हो जाता है कि 21वीं शदी मे जीते हुये भी हम आज तक जातिगत राजनीति और जातिवाद जैसे सामाजिक कुरीतियों से ऊपर नही उठ पाएं हैं और फिलहाल इसमें बदलाव की संभावना भी नजर नही आती है। हमारे देश मे एक जातिविहीन समाज की कल्पना अनेको महापुरुषों द्वारा किया गया है लेकिन वास्तव में यह कल्पना आज भी हमारे समाज मे साकार रूप में अवतरित नहीं हो पाया है।

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading