Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की जरूरत हैं : सीमा सिंह

    ShagunBy ShagunMay 24, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    मेघाश्रेय फ़ाउंडेशन द्वारा बच्चों के बीच किताब, स्कूल बैग्स और महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का किया गया वितरण

    पटना, 24 मई : वंचित लोगों की बेहतरी और विशेष रूप से भूखे लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करने अग्रणी सामजिक कल्याण की संस्था मेघाश्रेय फ़ाउंडेशन के द्वारा पटना के दीदारगंज स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सीमा सिंह, श्रेय सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर मृत्युंजय कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें ज़रूरत मंद बच्चों को शिक्षण सामग्री जैसे बुक्स, नोटपैड और स्कूल बैग साहित अन्य कई आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर ज़रूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की गयी जिसकी सहायता से वह आत्म निर्भर बन सके। इस अवसर पर सीमा सिंह ने समाज में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

    सुश्री सीमा सिंह मुंबई की एक प्रमुख सामाजिक उद्यमी हैं। वह एनजीओ मेघाश्रेय फ़ाउंडेशन की संस्थापक हैं, जो भारत में वंचित लोगों की भलाई और भूखे लोगों को खाना खिलाने की दिशा में निरंतर काम करती है। एक गृहिणी के रूप में एक सामाजिक उद्यमी बनने के लिए, सीमा सिंह वर्ष 2000 में वंचित बच्चों, युवाओं और युवा महिलाओं और उनके परिवारों के साथ काम करने के लिए एक एनजीओ स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया था, जिसका उद्देश्य उनके लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना था।

    उन्होंने अपने एनजीओ मेघाश्रेय फ़ाउंडेशन के संचालन के माध्यम से बड़े पैमाने पर मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, भोजन दान और बहुत कुछ के क्षेत्रों में काम कर रहा है।

    अपने शुरुआती दिनों से, वह हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करके दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने की कामना करती है। जीवन में अपने मिशन को पूरा करने के लिए, उन्होंने 15 साल पहले विभिन्न सामाजिक पहल शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में मेघाश्रेय फाउंडेशन ने कई खाद्य वितरण अभियान, शिक्षा से संबंधित पहल, पौधा वितरण अभियान, कंबल वितरण अभियान, और कई अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया है।

    इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहाकि मेघाश्रेय फाउंडेशन की शुरूवात दो प्रमुख उद्देश्य से हुयी थी समाज के वंचित लोग की सेवा और दूसरा पिछले वर्ग के लोगो को बेहतर मौका जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अवसर मिले। आज नारी शक्ति का समय हैं शिक्षा से शक्ति की शुरूवात होती है। शिक्षा के माध्यम से हर औरत अपने आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading