Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Women's Day

    पंचायत चुनावों में वैश्‍य समाज की महिलाएं प्रस्‍तुत करेंगी मजबूत उम्‍मीदवारी : डॉ आनन्द कुमार

    ShagunBy ShagunMarch 8, 2021 Women's Day No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    महिला सम्‍मान समारोह के दौरान जरूरतमंद महिलाओं के बीच हुआ सिलाई मशीन का वितरण

    पटना, 08 मार्च 2021 : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित विद्यापति भवन में बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा (महिला मोर्चा) के द्वारा महिला सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मंत्री प्रमोद कुमार, नारायण प्रसाद, पूर्व नंदकिशोर यादव, विधायक गुंजेश्‍वर साहू, संजीव चौरसिया, रणविजय साहू उपस्थित रहे। इस समारोह में समाज की गरीब तबके की महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया, ताकि ये अपने रोजी-रोटी की व्यवस्था कर सकें।

    इस मौके पर अपने संबोधन में उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार प्रदेश वैश्‍य महासभा का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि आजादी के पूर्व और बाद भी वैश्‍य समाज ने देश के निर्माण में अपनी महती भूमिका का निर्वहन आगे बढ़कर किया है। हम एक गौरवशाली समाज की पीढ़ी हैं। हमारे समाज की महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर समाज निर्माण में अपना योगदान दिया है। मगर आज उनके समक्ष एक महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी आ गई है कि वे अपने बच्‍चों को शिक्षा के साथ – साथ अच्‍छे संस्‍कार भी दें। क्‍योंकि एक उन्‍नत समाज का निर्माण महिलाओं पर ही निर्भर करता है।

    उन्‍होंने पंचायती राज्‍य के चुनाव में वैश्‍य समाज को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके अलावा उन्‍होंने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदि काल से भारत वर्ष में नारियों का सम्‍मान होता है और उन्‍हें हमारे यहां देवी के रूप में मान्‍यता है। हमारी सरकार महिलाओं को सशक्‍त करने के लिए लगातार काम कर रही है, चाहे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हो या प्रदेश की नीतीश कुमार की सरकार।

    वहीं, इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. आनन्द कुमार ने वैश्य समाज के असंख्य महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित सभी सीटों पर वैश्‍य समाज की महिलायें प्रत्येक वार्ड में चुनाव में बढ़-चढ़ कर उम्मीदवारी प्रस्तुत करेंगी। इस चुनाव में हम संगठन के माध्यम से हर संभव मदद का एलान करते हैं। इसके अलावा वैश्‍य समाज की जो भी महिलाएं अपने जीविकोपार्जन के लिए दूसरे के घरों चौका-बर्तन का काम करती है उसे संगठन के तरफ से छोटे छोटे रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्‍य है।

    वहीं, कार्यक्रम की अध्‍यक्षता कर रहीं प्रदेश महिला अध्‍यक्ष श्रीमती कांति केसरी ने वैश्‍य समाज के महिलाओं में किसी भी तरह के घरेलु हिंसा पर संगठन के तरफ से अपनी महिलाओं को मदद पहुंचाने का वादा किया। इसके साथ ही संगठन के प्रधान महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने महिला उत्थान के लिए हर तरह से मदद पहुंचाने की घोषणा की।

    #अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस #महिला सम्‍मान समारोह
    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading