Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    विश्व पशु दिवस: इन्हें भी आपके प्यार की जरुरत है, इन्हें भी अपना समझें!

    ShagunBy ShagunOctober 4, 2021Updated:October 4, 2021 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 768

    4 अक्तूबर : विश्व पशु दिवस

    हर साल 4 अक्तूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के प्रति इंसान की संवेदना को इस स्तर पर लाना है कि वह पशुओं को अपना गुलाम न समझकर अपना साथी समझे और यह माने कि जितना मनुष्य का इस धरती पर हक है इतना ही हक पशु-पक्षियों का है। अतः उनके प्रति हिंसा को त्यागे उनके घर ना उजाड़े और उन्हें ऐसा माहौल दें कि वे खुशी-खुशी अपनी दुनिया में रह सके।

    विश्व पशु दिवस सबसे पहले हेनरिक जिम्मेमान ने मनाया था। उन्होंने पहली बार 24 मार्च 1925 को बर्लिन में पशु दिवस मनाया था। उस समय भी करीब 5000 लोगों ने इस दिवस पर भाग लिया था। बाद में इसे पशुओं के लिए समर्पित सन फ्रांसिस ऑफ़ असीसी की याद में 4 अक्टूबर को मनाया जाने लगा।

    Image

    पहली बार 1929 में 4 अक्तूबर को विश्व पशु दिवस मनाया गया। आरंभ में यह यूरोप के कुछ देशों में ही मनाया जाता था, परंतु 1931 में यह फैसला किया गया कि इसे पूरे विश्व में मनाया जाएगा और तब से यह दिन पूरे विश्व में पशुओं के प्रति आदर दिखाने के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है।

    हम मनुष्य आमतौर पर खुद को श्रेष्ठ समझकर पशुओं को अपना पालतू समझते हैं या जो जंगलों में रहते हैं उन्हें जंगली जानवर कहकर उनके प्रति अपनी भड़ास निकालते हैं। आज से कुछ साल पहले तक जंगल में जाकर जानवरों का शिकार करना एक खेल माना जाता था। बाद में कई देशों की सरकार ने शिकार पर प्रतिबंध लगाया, तब जानवरों के प्रति हमारी इस हिंसा का अंत हुआ।

    परंतु आज भी कई देशों में शिकार करने के लिए लोगों को लाइसेंस दिए जाते हैं। पशुओं का पूरी दुनिया में आज भी गैरकानूनी तरीके से खूब शिकार होता है। कभी उनके नाखून के लिए, कभी उनके दांत के लिए, तो कभी उनकी चमड़ी के लिए उन्हें बड़ी बेदर्दी से मारा जाता है। यह दिन हमें यह मौका देता है कि हम पशुओं के प्रति अपनी क्रूरता छोड़ें और उन्हें भी प्यार दें। – पायस

    Shagun

    Keep Reading

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading