Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    अपनी पहली फिल्म शेरनी के रिलीज होने से बेहद उत्साहित हैं युवा अभिनेता अर्पित नाना भोपाली

    ShagunBy ShagunJune 22, 2021 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,152

    ऊँचाहार (रायबरेली), लखनऊ, 22 जून, 2021: कलम और कृपाण की धनी रायबरेली जनपद की हवा-पानी कुछ ऐसा प्रभाव है कि जिसके भी तन पर यहाँ की पवित्र रज लग जाये, वह सफलता की सीढ़ियाँ अवश्य चढ़ता है। इसी मिट्टी से उपजा एक युवा कलाकार है अर्पित कुमार साहू उर्फ अर्पित नाना भोपाली। अर्पित अपनी पहली फिल्म रिलीज होने के पहले से ही टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म व भोपाल के स्थानीय मंचों पर अभिनय व कॉमेडी के लिये खूब चर्चा में थे । अब, जब कि विद्या बालन जैसे बड़े स्टारों के साथ उनकी पहली फिल्म “शेरनी” इसी 20 जून को अमेजन प्राईम वीडियो पर रिलीज होकर लगातार चर्चा में बनी हुई है तो इसका फायदा अर्पित को भी मिल रहा है और उनकी खुशी भी बढ़ जाना स्वाभाविक है। उनकी मुख्य भूमिका से सजी हॉरर फिल्म मृतकोण भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। उसे लेकर भी अर्पित बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म में उनके अभिनय से उनको नयी पहचान मिलेगी।

    हालांकि शेरनी फिल्म में उनका रोल छोटा ही है, किन्तु स्थानीय विधायक के गुंडे के रूप में वे प्रभावशाली हैं। वे इस बात से अधिक खुश हैं कि उनकी पहली ही फिल्म टी सीरीज जैसे बड़े बैनर, विद्या बालन, विजय राज जैसे बड़े कलाकारों और न्यूटन जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले अमित मासुर्कर जैसे मंजे हुए निर्देशक के साथ हैं, जहाँ उन्हे बहुत कुछ सीखने को मिला।

    रायबरेली जनपद के उँचाहार में जन्में अर्पित नाना भोपाली स्थानीय साहित्यकार अरविंद कुमार साहू के छोटे भांजे हैं। हालांकि अर्पित का वर्तमान कर्म क्षेत्र भोपाल शहर है किन्तु ऊँचाहार से उनको बेहद लगाव है और अवसर मिलते ही यहाँ अपनी जन्मभूमि (ननिहाल) में आने का कोई मौका नही छोड़ते। ऊँचाहार में भी बहुत से युवा उनके मित्र और फैन बन चुके है।

    अपनी शुरुवात के बारे में अर्पित ने फोन पर बताया कि टिकटॉक नामक चीनी एप भले ही भारत से सीमा विवाद के दौरान प्रतिबन्धित हो गया हो, लेकिन उसने कितने ही प्रतिभाशाली युवाओं को एक लोकप्रिय प्लेटफार्म देकर स्टार बनने के सपने पूरे करने में बहुत सहयोग किया था। यहीं से उनके वीडियो देखकर कई निर्माता- निर्देशकों ने उनको स्वयं बुलाया और उनके फिल्मी सफर की शुरुवात हुई। वे सोनी टीवी के महारानी सीरियल समेत कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर चुके हैं। भोपाल और आसपास के शहरों में अनेक स्टेज शो और थियेटर में भी काम कर चुके अर्पित को अभिनय के लिये 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन, भीलवाड़ा में “विशिष्ट प्रतिभा सम्मान” सहित कई अन्य अवार्ड और पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading