Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    छात्रों ने की रूम रेंट एक्ट और कोचिंग एक्‍ट को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग

    By August 27, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    छात्र से मारपीट मामले में जन अधिकार छात्र परिषद ने किया कामख्या लॉज के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

    पटना, 27 अगस्त 2019: राजधानी पटना के मुसलाहपुर हाट स्थिति कामख्‍या लॉज मालिक के द्वारा एक छात्र सौरभ की पिटाई के खिलाफ जन अधिकार छात्र परिषद ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष गौतम आनंद के नेतृत्‍व में सैकड़ों की संख्‍या में छात्रों ने लॉज का घेराव किया और लॉज को सील करने की मांग की। साथ ही छात्रों ने निजी लॉज, निजी कोचिंग संस्‍थानों और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

    बाद में गौतम आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पटना में निजी लॉज और निजी कोचिंग संचालकों की मनमानी आसमान पर पहुंच गया है। छात्र यहां लूट, शोषण, अत्‍याचार और डर के माहौल में जी रहे हैं। कई छात्रों को दिन प्रति दिन मारा जाता है और उनसे डर – धमका कर मनमाना किराया वसूला जाता है। गौतम ने कहा कि  ऐसे लॉजों का न कोई रजिस्‍ट्रेशन है और न कोई हिसाब रखने वाला है। इसलिए लॉज के मालिक मनमाने तरीके से छात्रों का करते हैं, जिसके खिलाफ आज जन अधिकार छात्र परिषद ने लड़ाई का शंखनाद किया है।

    उन्‍होंने कामख्‍या लॉज को सील करने की मांग करते हुए जिला प्रशासन और राज्‍य सरकार चुप्‍पी तोड़ने की अपील की और कहा कि आखिर अभी तक छात्रों के हित में रूम रेंट एक्‍ट क्‍यों नहीं लागू किया गया है। हम मांग करते हैं कि रूम रेंट एक्‍ट और कोचिंग एक्‍ट जल्‍द से जल्‍द बनाकर प्रभावी रूप से लागू किया जाये। साथ ही छात्रों से आग्रह है कि वे अपने उपर हो रहे शोषण के खिलाफ एकजुट होकर सड़क पर आयें। अगर आज नहीं आये तो कल फिर शोषण और बढ़ेगा। इसलिए एकजुट होकर विरोध दर्ज करायें। आपके साथ जन अधिकार छात्र परिषद और लोक‍प्रिय नेता आदरणीय पप्‍पू यादव जी हमेशा खड़े हैं।

    उन्‍होंने कहा कि अब लाठी चले गोली चले, या हमें  जेल भेजा जाय। हम जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पटना में रहने वाले लाखों छात्र – छात्रों के उपर शोषण का बड़ा रूप देखना नहीं चाहते हैं। हम छात्रों से मारपीट कभी बर्दाश्‍त नहीं करेंगे और आर – पार की लड़ाई लड़ेंगे।  विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र परिषद के मनीष यादव, शौकत अली, अरविंद यादव, राहुल रूद्र, शंशाक कुमार मोनू समेत बड़ी संख्‍या में स्‍थानीय छात्र भी शामिल हुए।

    Keep Reading

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lyne Originals Expands Its Audio and Accessories Portfolio with the Launch of Wireless Speakers

    बजट रेंज में धमाकेदार एंट्री: Lyne Originals ने लॉन्च किए 5 नए स्मार्ट गैजेट्स, शुरुआती कीमत महज ₹349

    November 13, 2026
    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    November 13, 2026
    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    November 13, 2026

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    November 13, 2026

    CoreStack ने क्लाउड के साथ AI को भी नियंत्रित करने के लिए TokenOps लॉन्च किया

    November 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading