Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»NewsVoir

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    ShagunBy ShagunAugust 31, 2026 NewsVoir No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 86

    मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

    गिर में सुबह कुछ अलग होती है। चारों ओर शांति, दूर तक फैला हुआ जंगल और हर पल यह एहसास कि शायद अगले मोड़ पर कुछ नया देखने को मिल जाए। सासन गिर नेशनल पार्क के करीब स्थित अराइया गिर, जंगल और वन्यजीवन के अनुभव को एक आरामदायक और सुकून भरी छुट्टी के साथ जोड़ता है।

    गुजरात के जंगलों के बीच अराइया गिर प्रकृति के करीब सुकून भरे ठहराव और धीमी रफ्तार में जीने का अनुभव देता है

    प्रॉपर्टी में कुल 48 विला हैं, जिन्हें लेक विला, फॉरेस्ट विला और प्राइवेट प्लंज पूल वाले फॉरेस्ट विला में बांटा गया है। सभी विला काफी खुले और आरामदायक हैं और इनमें प्राइवेट सिट-आउट हैं, जहां बैठकर आसपास के प्राकृतिक माहौल का आनंद लिया जा सकता है। फॉरेस्ट विला विद प्लंज पूल उन मेहमानों के लिए खास तौर पर अच्छा विकल्प है जो अपने ठहरने के दौरान थोड़ी ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं, वहीं लेक विला पानी के आसपास एक शांत और खूबसूरत अनुभव देते हैं।

    गिर आने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है यहां का वन्यजीवन और खासतौर पर एशियाई शेर। अराइया गिर से मेहमान गिर नेशनल पार्क में सफारी के लिए जा सकते हैं। लेकिन यहां का अनुभव सिर्फ सफारी तक सीमित नहीं है। प्रॉपर्टी के आसपास नेचर वॉक, हिरेनेश्वर नदी के किनारे वॉक और बर्डवॉचिंग जैसे अनुभव भी किए जा सकते हैं। यानी हर दिन जंगल में सफारी पर जाना जरूरी नहीं कभी-कभी प्रकृति के बीच धीरे-धीरे चलना भी उतना ही अच्छा अनुभव हो सकता है।

    जो मेहमान प्रॉपर्टी में ही समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए भी काफी कुछ है। सुबह पूल के पास आराम से बिताई जा सकती है, उसके बाद योग या लंच का आनंद लिया जा सकता है। दोपहर को अपने विला में आराम करना या आसपास के माहौल को महसूस करना भी छुट्टी का हिस्सा बन सकता है। परिवारों के लिए किड्स प्लेरूम और गेमिंग एरिया है, जबकि फिटनेस पसंद करने वाले मेहमान जिम या योग सेशन का हिस्सा बन सकते हैं।

    यहां का खाना भी पूरे अनुभव का एक अहम हिस्सा है। डाइनिंग रूम में इंडियन और इंटरनेशनल व्यंजनों के विकल्प मिलता है, जबकि प्रॉपर्टी के खुले हिस्सों में खास तौर पर आउटडोर डाइनिंग का अनुभव लिया जा सकता है। शाम को बोनफायर के आसपास बैठना, स्थानीय संगीतकारों की परफॉर्मेंस सुनना या कल्चरल परफॉर्मेंस और फायर डांस का आनंद लेना दिन को एक खूबसूरत अंदाज़ में खत्म करता है।

    अगर मेहमान गिर से थोड़ा आगे घूमना चाहें, तो आसपास कई जगहें हैं जिन्हें ट्रिप में शामिल किया जा सकता है। ऐतिहासिक जूनागढ़, सोमनाथ मंदिर या समुद्र के किनारे बसे दीव की यात्रा को लंबे स्टे का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस तरह अराइया गिर सिर्फ नेशनल पार्क घूमने की जगह नहीं, बल्कि गुजरात के इस हिस्से को थोड़ा और करीब से जानने का एक बेस भी बन जाता है।

    आखिर में, अराइया गिर की खासियत शायद यही है कि यहां हर चीज़ को धीरे-धीरे किया जा सकता है। सुबह जंगल सफारी से शुरू हो सकती है, लेकिन पूरा दिन सिर्फ उसी के नाम नहीं होता। लंबे लंच, शांत दोपहरें, प्रकृति के बीच वॉक, खुले आसमान के नीचे शामें और कुछ समय बिना किसी जल्दबाजी के बिताना भी इस छुट्टी का हिस्सा है।

    जो लोग गिर को करीब से देखना चाहते हैं, लेकिन अपनी छुट्टी में आराम और सुकून से समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए अराइया गिर वन्यजीवन, प्रकृति और आराम तीनों को एक साथ अनुभव करने का मौका देता है। यहां सफारी में शेर देखना यादगार हो सकता है, लेकिन इस यात्रा की खूबसूरती जंगल के बाहर बिताए गए उन शांत पलों में भी है।

    अराइया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के बारे में
    अराइया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स भारत का एक conscious hospitality collection है, जिसमें ऐसे बुटीक होटल और रिसॉर्ट्स शामिल हैं, जहां ठहरना सिर्फ एक अनुभव नहीं, बल्कि आसपास के समुदायों, प्राकृतिक परिवेश और मेहमानों के सुकून में भी योगदान देने का माध्यम है।

    तीसरी पीढ़ी की होटल व्यवसायी अमरुदा नायर के नेतृत्व में, अराइया का पोर्टफोलियो हिमालय की तलहटी, गिर और राजाजी के जंगलों और उत्तरी केरल की पहाड़ियों तक फैला हुआ है। इसके अंतर्गत Araiya, Araiya Anthology, Soul by Araiya और Essence by Araiya कलेक्शंस शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने ‘सोशल स्टार्टअप्स प्रोग्राम’ शुरू किया है

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading