विधान भवन में नामांकन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं लखनऊ, । उत्तर प्रदेश से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को विधान भवन में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने वालों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने सभी प्रत्याशियों को बधाई…
Author: Shagun
लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल की पैन इंडिया बजट फ्रैंचाइज़ी पहल को अभिनेता का समर्थन, आनंद कुमार ने भी सराहा शिक्षा मिशन मुंबई। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जीवन कौशल से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए अभिनेता शरमन जोशी ने लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल (LFCS) की पैन इंडिया बजट स्कूल फ्रैंचाइज़ी पहल का समर्थन किया है। मुंबई में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा कि बच्चों को जीवन कौशल से जोड़ना केवल माता-पिता ही नहीं, बल्कि स्कूलों की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सिर्फ बातें नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहार में उतारना जरूरी है। LFCS…
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा में किया शुभारंभ, देशभर में 20 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना में यूपी की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत लखनऊ, 6 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जेनरेटिव AI की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेश के 5,000 युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट एसपी चुन, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशू रानी समेत वरिष्ठ…
बलरामपुर गार्डन में 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का पांचवां दिन रहा साहित्यिक गतिविधियों से गुलजार, दलित-बौद्ध साहित्य से लेकर अवधी संस्कृति तक पर हुई चर्चा लखनऊ, 5 अक्टूबर। बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का पांचवां दिन किताबों की खरीदारी के साथ साहित्यिक विमर्श, पुस्तक विमोचन, कहानी पाठ और काव्य समारोहों से जीवंत रहा। मेले में दलित और बौद्ध साहित्य की पुस्तकों ने खास आकर्षण बनाया तो विभिन्न मंचों पर साहित्य, समाज, लोकतंत्र और अवधी संस्कृति से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ। दलित साहित्य को सदियों के शोषण, संघर्ष, पीड़ा और आत्मसम्मान की आवाज के रूप में…
लखनऊ में जुटे कई राज्यों के शिक्षक प्रतिनिधि, बृजेश पाठक ने उचित मंच पर मांगों के समाधान का दिया भरोसा लखनऊ सम्मेलन में टीईटी अनिवार्यता खत्म करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग लखनऊ। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) का वार्षिक सम्मेलन अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर, लखनऊ में आयोजित हुआ। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर…
बाबाओं के बाज़ार में चमत्कार की चाह लिए जॉम्बी बनता जा रहा आधुनिक सनातनी समाज राहुल कुमार गुप्ता आधुनिक सनातनी समाज की सबसे बड़ी कमी और दोष यह है कि जिसने कभी ‘तत्वमसि’, ‘अहं ब्रह्मास्मि’ और उपनिषदों की दार्शनिक ऊँचाइयों को गढ़ा था, वह आज अंधविश्वास, भटकाव और त्वरित चमत्कारों के सस्ते बाज़ार में भटक रहा है। धर्म का वास्तविक स्वरूप आत्म-बोध, विवेक, निष्काम कर्म और आत्म-मंथन पर आधारित है, किंतु आज का कथित सनातनी ईश्वर या आत्म-ज्ञान की तलाश में नहीं, बल्कि केवल अपनी संकीर्ण मनोकामनाओं की तात्कालिक पूर्ति और भीड़ के उन्माद का हिस्सा बनने में लगा है।…
छठे चक्र में समीर मुखर्जी से बराबरी पर छूटा मुकाबला; टाई-ब्रेक के आधार पर समीर, गौरांश, आरव और रेयांश शीर्ष पांच में लखनऊ। स्थानीय कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप का खिताब अनुज यादव ने अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के छठे और अंतिम चक्र में उन्होंने समीर मुखर्जी के साथ बाजी ड्रॉ खेली और कुल 5.5 अंक जुटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। समीर मुखर्जी, गौरांश जायसवाल, आरव गर्ग और रेयांश कश्यप ने 5-5 अंक बनाए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर इन्हें क्रमशः दूसरे से पांचवें स्थान पर जगह मिली। समापन समारोह में…
इन्दिरा एकादशी 2026 : पितृपक्ष में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु की आराधना के साथ पितरों के प्रति श्रद्धा और पुण्य-समर्पण का विशेष अवसर मानी जाती है डॉ. शैलजा शर्मा दीक्षित लखनऊ। पितृपक्ष के दौरान आने वाली इन्दिरा एकादशी सनातन परंपरा में विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत का पुण्य पितरों को अर्पित करने से उनके कल्याण की कामना की जाती है। इस वर्ष 2026 में इन्दिरा एकादशी मंगलवार, 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इन्दिरा एकादशी को केवल उपवास का पर्व नहीं, बल्कि भगवान विष्णु की भक्ति, आत्मसंयम और पितरों के…
जिलाधिकारी से मिला महाकविभूषण फाउंडेशन का प्रतिनिधि मंडल कानपुर, 3 अक्टूबर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा है कि जल्दी ही महाकविभूषण की जन्मभूमि टिकवांपुर को नए सिरे से निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवी रवींद्र कुमार मिश्र ‘विपिन” द्वारा प्रशासन को दान दिए गए भवन में जब तक महिला अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र नहीं खुलता तब तक वैकल्पिक रूप से एक चिकित्सक और महिला डाक्टर प्रतिदिन बैठकर मरीजों को देखेंगे। महाकविभूषण फाउंडेशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करके उन्हें हिंदुत्व के प्रतिनिधि महाकविभूषण की जन्मभूमि टिकवांपुर से जुड़ी चिंताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल…
Apple Pay अब Razorpay के ज़रिए Zepto, ixigo, IndiGo, Tata 1mg और JioMart समेत हज़ारों व्यवसायों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है बेंगलुरु, कर्नाटक, भारतभारत के व्यवसायों के लिए ओम्नीचैनल भुगतान मंच Razorpay ने आज घोषणा की कि Apple Pay अब भारत में ऑनलाइन और स्टोर में भुगतान के लिए Razorpay पर उपलब्ध है। यह भुगतान विकल्प अब Zepto, Ixigo, Indigo, Tata 1 mg, JioMart समेत हज़ारों ब्रांडों के लिए उपलब्ध है। इससे उनके पात्र ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी या भौतिक स्टोर पर खरीदारी करते समय कार्ड विवरण दर्ज किए बिना या OTP का इंतज़ार किए बिना तेज़ और आसान…










