लखनऊ के सरोजनी नगर सैनिक सोसाइटी में आज शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल चैरिटेबल क्लिनिक (SNMC) का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर (CHTC), आलमबाग के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
शिविर में डॉ. राजेश मेहता, डॉ. के.बी. गुप्ता, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. दिलीप और डॉ. मुईद अहमद ने परामर्श दिया। पैथकेयर के प्रतिनिधियों और तकनीशियनों ने भी जांच में सहयोग किया।
निःशुल्क जांच, दवाएं और परामर्श
मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। बीएमडी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क रहीं। आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
विशेष छूट की घोषणा
CHTC ने बताया कि शिविर के परामर्श पर्चे के साथ आने वाले मरीजों को आगे की जांचों पर 50% छूट मिलेगी। अगले 15 दिनों तक परामर्श भी निःशुल्क रहेगा।
नियमित सेवाएं और समय
CHTC और SNMC के सहयोग से क्लिनिक में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी। क्लिनिक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा (दीपावली जैसे प्रमुख अवकाशों को छोड़कर)।







