Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    केन्द्र और राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धान्त पर काम कर रही हैं: CM

    By November 11, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542
    • पर्यटन विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे
    • शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड में एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर काम शुरू होगा
    • राज्य सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कटिबद्ध
    लखनऊ: 11 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की तरह राज्य सरकार भी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धान्त पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘संकल्प से सिद्धि’ मंत्र को अपनाते हुए वर्ष 2022 तक एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जो सभी विषमताओं से मुक्त हो। यह नया भारत गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद और जातिवाद से मुक्त होगा। वर्ष 2022 में जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब तक सभी परिवारों को सारी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी, जो जीवन-यापन के लिए आवश्यक हैं। राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम कर रही है।
    मुख्यमंत्री जी ने यह विचार आज यहां होटल ताज विवांता में एचटी मीडिया द्वारा आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम में व्यक्त किये। समागम ‘तरक्की का नया नजरिया विजन 2022’ विषय पर केन्द्रित था। दैनिक हिन्दुस्तान के प्रधान सम्पादक श्री शशि शेखर से वार्ता के दौरान रोजगार के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 लागू की जा चुकी है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण प्रदान करते हुए निवेश आकर्षण एवं सभी वर्गों को समावेशी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
    योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश के लिए भी काम कर रही है। इसके लिए अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है, ताकि प्रदेश में उद्योगों को आकर्षित किया जा सके। उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार मार्च, 2018 में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन करने जा रही है। निवेश आने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कौशल विकास के तहत 06 लाख युवाओं को इनरोल किया गया है। रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाकर इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही हैं।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार अयोध्या सहित प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का विकास कर रही है, इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पिछले महीने अयोध्या में 133 करोड़ रुपए की पर्यटन एवं अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। राज्य सरकार अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामायण की थीम पर भी काम कर रही है। अयोध्या की पहचान दीपावली से है। इसी क्रम में पिछले माह दीपावली के अवसर पर वहां दीपोत्सव का आयोजन किया गया था। दीपोत्सव जैसे आयोजन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल हो सकते हैं, जिससे पर्यटन को काफी प्रोत्साहन मिल सकता है। शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुन्देलखण्ड में एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर काम शुरू होगा। यह एक्सप्रेस-वे पर्यटन को बढ़ावा देने में प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की असीमित सम्भावनाएं हैं।
    कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कटिबद्ध है। अपराधियों के प्रति सरकार सख्त रवैया अपना रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों से यह सिद्ध भी हो रहा है। आज अपराधियों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या वे अपनी जमानत कैंसिल करवाकर वापस जेल चले गए, क्योंकि अब उन्हें कानून का डर है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण दिया और अपने उद्देश्यों को पूरा किया। वर्तमान सरकार अपराधियों के माध्यम से अपना कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं करती है। अपराधियों की जगह जेल में है, उन्हें वहीं भेजा जाएगा। हमारा मकसद प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना है और लोगों को सुरक्षा प्रदान करना, ताकि प्रदेश में सुरक्षित वातावरण हो और सभी प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ें।
    एक प्रश्न के उत्तर में योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है और पूरे प्रदेश में ऐसा माहौल बनाना चाहती है, जिसमें महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं से राह चलते अभद्रता करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। घरेलू हिंसा रोकने की दिशा में भी राज्य सरकार काम कर रही है। महिला हेल्पलाइन के तहत ‘रेस्क्यू वैन’ तैनात की गईं हैं, ताकि सूचना मिलने पर महिलाओं की तत्काल मदद की जा सके। इसके अलावा मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं को तत्काल न्याय मिल सके।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करके ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा पर चलते हुए राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी और खुशहाल राज्य बनाने के लिए सभी वर्गों का संतुलित विकास आवश्यक है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आयोजकों की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री आशुतोष टण्डन, श्रीमती स्वाती सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    #Shikhar samagam Hindustan

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading